राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में परंपरागत भारतीय वस्त्रों पर चार विशेष डाक टिकटों का सेट जारी किया।इस मौके पर मौजूद केंद्रीय कपडा मंत्नी दयानिधि मारन ने कहा कि डाक विभाग ने पहली बार भारतीय वस्त्रों पर आधारित डाक टिकट जारी किए हैं। हैं।पांच रुपये मूल्य के चार डाक टिकटों के सेट में वाराणसी ब्रोकेड, कांचीपुरम सिल्क, कलमकारी और अपा तानी किस्म के कपडों की प्रतिकृति है।