श्रीगंगानगर, संभाग स्तरीय निःशक्तजन खेलकूद प्रतियोगिता बीकानेर के डॉ० करणीसिंह स्टेडियम बीकानेर में आयोजित की जायेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वे सभी खेल जो निःशक्तजन आसानी से खेल सकते है, जैसे चेयर रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कैरम, बेडमिंटन, गोला फेंक, कुश्ती, बाधा दौड, निशानेबाजी, चैस, वॉलीबाल, रिंग थ्रो, रस्सा कस्सी, कि्रकेट, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो तथा ट्राईसाईकिल दौड आदि शामिल किये गये है।
उन्होने बताया कि उक्त खेल स्वयं सेवीं संस्था के माध्यम से आयोजित किये जाने है। इस हेतु इच्छुक स्व्यं सेवी संस्था जो विकलांगता के क्षेत्र में पंजीकृत हो एवं अनुभवी हो, अपने प्रस्ताव १७ फरवरी-०८ तक उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीकानेर के चौपडा कटला, रानी बाजार स्थित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।