कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालन का जिम्मा निजी संस्था को सशर्त देने का प्रस्ताव khabar Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालन का जिम्मा निजी संस्था को सशर्त देने का प्रस्ताव Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
बांसवाडा, 12 अपे*ल/अतिरिक्त जिला कलक्टर अबरार अहमद की अध्यक्षता में जिला कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र की समीक्षा बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। इसम सूचना विज्ञान अधिकारी गोपीनाथ, जिला शिक्षा अधिकारी अब्दुल गनी खान, राजकीय नगर उमावि के प्राचार्य हरिकृष्ण आचार्य आदि ने हिस्सा लिया।
बैठक में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालन को बेहतर बनाने पर विचार विमर्श हुआ। इसके लिए स्व वित्तपोषित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालन का जिम्मा औपचारिक प्रक्रियाओं की पूर्णता के बाद निजी संस्था को देने तथा इसके माध्यम से 4 घण्टे राजकीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए संचालन तथा शेष समय संस्थागत प्रशिक्षण के संचालन के साथ ही केन्द्र संचालन से प्राप्त आय का कुछ हिस्सा केन्द्र के खाते में जमा करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रशिक्षण शैड्यूल व अन्य मामलों पर चर्चा की गई।