बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का एक शिष्ठ मंडल आज उपायुक्त कर विभाग बीकानेर से कर विभाग में हो रही धांधली के खिलाफ व्यापार उद्योग मंडल का प्रतिनिधि मंडल व सहभागी संस्थाओं के प्रतिनिधि व्यापार उद्योग मंडल के नेतृत्व में वार्ता करने गये। जिसमें सोमदत श्रीमाली, शंकरलल पारीक, कन्हैयालाल बोथरा, द्वारका प्रसाद तिवाडी, गोपाल गहलोत, घेवरचन्द मुसर्रफ, द्वाकरा प्रसाद पचीसिया, श्री नारायण बिहाणी, महेश जोशी, तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
व्यापार मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति मे बताया गया कि शिष्ठ मंडल को वहां पहुचने पर मालूम चला कि उपायुक्त महोदय बीकानेर से बाहर चले गये, तथा वहां उपस्थिति किसी भी अधिकारी को चार्ज नहीं देकर गये। अधिकारियों द्वारा यह कहा गया हमारे पास चार्ज नहीं है तथा हमें इस मसले की कोई जानकारी नहीं है। कर विभाग कार्यालय बीकानेर से ही द्वारका प्रसाद तिवाडी ने वाणिज्य कर आयुक्त जयपुर से मोबाईल द्वारा वार्ता की तथा संबंधित घटना की जानकारी दी। तब आयुक्त जयपुर द्वारा कहा गया कि मैं वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर आपको अवगत करा रहा ह। जब तिवाडी ने बीकानेर के सहायक आयुक्त की आयुक्त महोदय जयपुर से वार्ता करवाई। सहायक आयुक्त महोदय ने जानकारी नहीं होनी की बात आयुक्त महोदय जयपुर को बताई व दो तीन घंटे में जानकारी लेकर आयुक्त महोदय को देने को कहा। जब बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के शिष्ठ मंडल के साथ वाणिज्य कर अधिकारियों की बातचीत चल रही थी तो वार्ता के दौरान साजिश के तहत कर विभाग के कर्मचारी उपायुक्त के कमरे में चले आये तथा व्यापारियों के खिलाफ नारेबारी करते हेतु अर्भद्र व्यवहार किया, तथा वार्ता में बाधा डाली। जिसके फलस्वरूप वार्ता नहीं हो पाई। घटना यह थी कि कर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारी वर्ग को परेशान करने के संदर्भ में वार्ता करनी थी। परन्तु कर्मचारी वर्ग के अभ्रद्र व्यवहार के कारण वार्ता नहीं हो पाई इस कारण व्यापारी वर्ग काफी आक्रोशित है।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कल सभी सहभागी संगठनों की बैठक बुलाकर आगामी कार्यवाही के लिए निर्णय किया जायेगा तथा मंडल के शिष्ठ मंडल के साथ अभ्रद्र व्यवहार करने एवं वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों की मनमानी के कारण हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
शिष्ट मंडल में कन्हैयालाल कल्ला, सुरेन्द्र पटवा, बनवारी लाल अग्रवाल, के के मेहता, नरेश मित्तल, पुखराज चौपडा, राजकुमार राठी, हेतराम गौड, अनिल तुलसानी, रिषीकेश बोहरा, मूलचन्द, भंवरलाल उपाध्यय आदि शामिल थे।