डूंगरपुर १२ जुलाई/ जिला कलेक्टर नीरज के पवन ने गुरूवार जिले के भ्रमण के दौरान चार ओवरलोडेड जीपों को रूकवाया और उनके टायरों की हवा निकलवा दी। उन्हने सबंधित थानाधिकारियों को वाहन जब्त करते हुए इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये। अपने भ्रमण के दौरान आज जिला कलेक्टर ने आसपुर मार्ग पर क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर जा रही जीपों को रूकवाया जिसमें २५ से अधिक सवारियां बैठी हुइ थी। इस पर उन्होंने संबंधित थानाधिकारियों को उन्हें जब्त करने के निर्देश प्रदान किये। कलेक्टर ने गणेशपुर थानान्तर्गत जीप नं आरजे ०९, टी ०३५६ व आर जे १२ सी ११२६ को क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर सीज करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार एक जीप आरजे ०८ टी ०२६९ को आसपुर थाने में सीज करवाया। उन्होंने एक बिना नंबर की जीप को भी साबला चौकी में बन्द कराया। इससे पूर्व मंगलवार को भी जिला कलेक्टर ने उदयपुर मार्ग पर रामपुर व दो नदी के पास क्षमता से अधिक सवारियों से भरी जीपों को रूकवाकर सदर थाने म सीज कराया। उन्हने इस संबंध में देवल चौकी प्रभारी व संबंधित ट्राफिक कांस्टेबल को पाबन्द किया।