कलेक्टर ने किया बेणेश्वरधाम परिसर में विकास कार्यों का अवलोकन
12 Jul
2007
डूंगरपुर १२ जुलाई/जिला कलेक्टर नीरज के पवन ने गुरूवार को बेणेश्वरधाम परिसर में पर्यटन विभाग के माध्यम से करवाये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। आज दोपहर कलेक्टर ने धाम परिसर में ५० लाख की लागत से करवाये जा रहे रंगमंच ,प्याउ, सीढीयाँ, सुलभ काम्पलेक्स, सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए कक्षों आदि के निर्माण के बारे में जानकारी ली। बेणेश्वर शिवालय ट्रस्ट के बलवंतसिंह ने कलेक्टर को प्रारंभ हुए निर्माणों के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवंतसिंह मौजूद थे।
|