नई ट्रेन लाइफ लाईन एक्सप्रैस का उद्घाटन
12 Jul
2007
रेड रिबन एक्सप्रैस ट्रेन चलाने की भी योजना
भारतीय रेल ने आज यहां इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेान को दुनिया का पहला ट्रेन अस्पताल लाइफ लाईन एक्सप्रैस सौंपा । यह एक अत्यंत आधुनिक चलता-फिरता चिकित्सालय है । इस अवसर पर रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद ने कहा कि इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेान भारतीय रेल के सहयोग से १९९१ से मुपऊत चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है । फाउंडेान अभी तक भारत के दूर-दराज के तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ४,५०,००० लोगों को मुपऊत चिकित्सा सेवा प्रदान कर चुका है । ये वे क्षेत्र हैं, जहां इलाज की सुविधाएं लगभग न के बराबर है । मंत्री महोदय ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों के गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपब्ध कराने के मिान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली लाइफ लाइन एक्सप्रैस को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि नई लाइफ लाइन एक्सप्रैस ट्रेन चार दिन तक नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्राहलय में रखी जाएगी, ताकि लोग, खासकर स्कूली बच्चे इसे देख सकें और इसके बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें । श्री लालू प्रसाद ने घोषणा की कि भयावह बीमारी एड्स के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे देश में जागरुकता लाने के उद्देश्य से भारतीय रेल नाको के सहयोग से ऐसी ही एक और ट्रेन रेड रिबन एक्सप्रैस नाम से शुरू करने की योजना बना रही है । संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार तथा राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने इस अत्याधुनिक नई लाइफ लाईन एक्सप्रैस ट्रेन का उद्घाटन किया। उन्होंने लाईफ लाइन एक्सप्रैस की परोपकारी परियोजना की सराहना की और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में भारतीय रेल के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया । इस नई हॉस्पीटल ट्रेन में एक मुख आपरेशन थियेटर है, जिसमे आपरेशन के लिए तीन मेजें हैं । इस ऑपरेशन कक्ष में मोतियाबिन्द, स्क्विट, कान में सूक्ष्म शल्य चिकित्सा, कटे होठों की शल्य चिकित्सा, विकृत अंगों की अस्थि शल्य चिकित्सा जैसे ऑपरेशन किए जा सकते हैं । इस ट्रेन में एक अन्य ऑपरेशन कक्ष भी है, जहां ऑपरेशन की सभी सुविधाएं मौजूद हैं । इसके अलावा इसमें चार बिस्तर भी हैं, जहां मरीज को ऑपरेशन के बाद चिकित्सा के लिए रखा जा सकता है । इसके अलावा आंखों के परीक्षण, प्रयोगशाला, एक्सरे आदि की सुविधा भी इस ट्रेन में उपलब्ध है । ट्रेन के नए डिब्बे पेरम्बूर स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने बनाए हैं । इन पर लगभग ५ करोड रुपये की लागत आई है । रेल राज्य मंत्री श्री नारन भाई जे राथवा, इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री ए एच टोबेकोवाला, राजीव गांधी फाउंडेान के महासचिव श्री मनमोहन मल्होत्रा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित थे ।
|