KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Job Seeker from Rajasthan,Jaipur,Jodhpur,Ajmer,Bikaner,Mumbai,Delhi,

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


विवेकानन्द युवा प्रेरणा प्रतियोगिता का प्रथम चरण ६ सितंबर को
12 Jul 2007

चयनित युवा होंगे डॉ कलाम, श्री श्री रविशंकर, बाबा रामदेव सहित कई बुद्धिजीवियों से रूबरू


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर १२ जुलाई/युवाओं की अनन्त उर्जा और संभावनाओं से परिचय कर उन्हें वैचारिक दृष्टि से समृद्ध और जागृत बनाने के उद्देश्य से विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के राजस्थान प्रांत द्वारा समूचे राज्य में महाविद्यालयी विद्यार्थियों के लिए विशाल पैमाने पर एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विवेकानन्द केन्द्र के उदयपुर सभाग के केन्द्र संफ प्रमुख व सहायक वन संरक्षक आनन्द स्वरूप अग्निहोत्री ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता परीक्षा का मूल उद्देश्य आज के इस विघटनकारी परिवेश में युवाओं का परिवार, समाज और राष्ट्र के साथ एकात्म भाव सहज रूप से विकसित करने, भारत की नित्यनूतन और चिरपुरातन संस्कृति से युवाओं को परिचित कराने तथा जागृत, उर्जावान और प्रचण्ड इच्छाशक्तिसंपन्न युवाओं को राष्ट्र के पुनरूत्थान के कार्य हेतु प्रेरित करना है। उन्हने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में ६ सितंबर को एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो ‘विजय ही विजय‘ पुस्तक पर आधारित होगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रथम चरण की परीक्षा में ६० प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का एक दिवसीय युवा प्रेरणा शिविर आयेाजित होगा। इन एक दिवसीय युवा प्रेरणा शिविर के अन्तर्गत १२०० विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा। द्वितीय चरण में चयनित विद्यार्थियों को अक्टूबर माह में होने वाले पांच दिवसीय आवासीय शिविर ‘विजय ही विजय‘ में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा जहां पर देश के प्रबुद्ध व्यक्तित्व महामहीम राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम, स्वामी सत्यमित्रानन्दजी गिरी, पी परमेश्वरन, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी, योगाचार्य बाबा रामदेव, सुश्री निवेदिता दीदी आदि का प्रेरणादायी सानिध्य इस शिविर में युवाओं को प्राप्त होगा। जहां से चयनित ५० युवाओं को कन्याकमारी में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में सम्मिलित किया जाएगा। इस परीक्षा हेतु विद्यार्थियों का पंजीकरण और परीक्षा का आयोजन उनके अपने महाविद्यालय में होगा। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालयों के प्राचार्य व विद्यार्थी तथा राष्ट्रसेवा के पूनीत कार्य से जुडने के इच्छुक जन विवेकानन्द केन्द्र संफ प्रमुख आनन्द स्वरूप अग्निहोत्री के दूरभाष नं ९४१४३१३५४९ पर संफ कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

युवा
प्रेरणा
प्रतियोगिता
प्रथम
चरण

सितंबर
को


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Himesh Reshamiya in moive Karzzz


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares