डूंगरपुर १२ जुलाई/स्थानीय नया अस्पताल परिसर स्थित महावीर इण्टरनेशनल के रोग निदान केन्द्र पर एक दिवसीय विशाल स्त्रीरोग जांच व परामर्श शिविर का आयोजन १५ जुलाई को रखा गया है। महावीर इण्टरनेशनल के सचिव राजेश डेण्डू ने बताया कि इस शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हितेश शाह व डॉ रीटा शाह की सेवाएं प्राप्त होंगी। इस शिविर में बन्ध्यत्व निवारण, नलियां बन्द होना, बच्चेदानी के सभी प्रकार की जांच व परामर्श तथा थर्मल बलुन, एब्लेशन, ज्यादा माहवारी के लिए बिना ऑपरेशन से उपाय व निस्संतान दंपतियों केा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्हंने बताया कि शिविर प्रातः ११ बजे प्रारंभ होगा। शिविर में आवश्यकता होने पर न्यूनतम दर पर सोनोग्राफी भी की जाएगी।