KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


संघर्ष समिति का धरना 19 वें दिन रहा जारी
12 Jul 2008

इंजीनियरिंग क्लब ने की पुस्तके वितरित, बढती जनसंख्या पर कार्यशाला, अग्रवाल समाज समिति की बैठक सम्पन्न, अग्रवाल समाज समिति की बैठक सम्पन्न, राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने की मांग, समझौता पडा खटाई में, बारिश ने किया मौसम खुशगवार


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


संघर्ष समिति का धरना 19 वें दिन रहा जारी
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन सुभाष चौक पर 19 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को भाजपा जिला समिति सदस्य सोहनलाल अग्रवाल व कुलदीप बोहरा ने सिकन्दर बान व बीकानेर के मुकेश को माला पहनाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया।

इंजीनियरिंग क्लब  ने की पुस्तके वितरित
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  इंजीनियरिंग क्लब द्वारा 7 विद्यालयों के जरुरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गई। परियोजना अधिकारी रमेश चन्द्र माथुर के अनुसार यूनिक स्टेण्डर्ड पब्लिक स्कूल, एस.एस. निकेतन मा. विद्यालय, शिशु बाल भारती उ.प्रा. विद्यालय, सूर्यवंशी बाल उ.मा.विद्यालय, किड्स कॉन्टवेंट उ.मा. विद्यालय, लवकुश मॉडल उ.प्रा. विद्यालय व कैनाल मॉन्टेसरी उ.मा. विद्यालय के 7॰ विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें भेंट की गई। इस अवसर पर मांगीलाल रांका, कमलसिंह, हनुमान, पंवार, वी.पी. सिंह, मंजीतसिंह, प्रेमकुमार अरोडा, आर.के. कस्वां, सागर, सुनील गुप्ता, राजेश गोयल, बलविन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

बढती जनसंख्या पर कार्यशाला
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  लक्ष्य संस्थान के तत्वावधान में बढती जनसंख्या- समस्या की जड विषय पर कार्यशाला का आयोजन आर.के. गोदारा पब्लिक स्कूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में निदेशक पी.के. मिश्र ने कहा कि अशिक्षा, गरीबी, अंधविश्वास, जनसंख्या विस्फोट के लिए जिम्मेवार है और विश्व की तमाम  समस्याओं की जड बढती जनसंख्या है। कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रधानाचार्य दुर्गादत्त शर्मा ने सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दोहरे मापदण्ड अपनाने पर चिंता जताई। डॉ. मनोज कुमार, ताराचंद रणवा, सोहनलाल नायक, रणजीत मेहला, राजेन्द्र मुद्गल, देवेन्द्र पाण्डे, कृष्ण स्वामी, महेश जगरवाल, एस.के. पाण्डे आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

अग्रवाल समाज समिति की बैठक  सम्पन्न
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  अग्रवाल समाज समिति की बैठक अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर अग्रवाल जागरण मंच श्रीगंगानगर द्वारा 2॰ जुलाई को आयोजित आत्मीय अभिनन्दन समारोह के बारे में चर्चा की गई। श्रीगंगानगर से पधारे महेश गुप्ता ने कहा कि इस सम्मेलन में अग्र बंधु अधिकाधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवावें। जागरण मंच के महासचिव रविन्द्र जैन, उपाध्यक्ष दीपक नागौरी, नगरपरिषद के उप सभापति महेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक में संरक्षक प्रयागचंद अग्रवाल, जगदीश प्रसाद खेतरपालिया, आनन्द जैन, सुशील सरावगी, राकेश मित्तल, सुशील गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, सुनील सिंघल, जितेन्द्र काण्डा, श्रीमती रजनी मोदी, श्रीमी सारदा गोयल, श्रीमती जनक गर्ग आदि उपस्थित थे।

राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने की मांग
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  एसएफआई ने राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्फत विधायक अशोक नागपाल को ज्ञापन देकर महाविद्यालय में दो नये सैक्शन स्वीकृत करने व स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करवाने की मांग की है। तहसील महासचिव राजकुमार सैन द्वारा दिये ज्ञापन में कहा गया है कि इस बार कला संकाय में सैकडों छात्र  प्रवेश से वंचित रह गए हैं इसलिए तत्काल दो नए सैक्शन खोले जाएं।


समझौता पडा खटाई में
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  थर्मल मजदूरों व प्रशासन में चार रोज पूर्व हुआ समझौता खटाई में पड गया है। एक कम्पनी के सैकडों मजदूरों ने हडताल कर न्यूनतम वेतन व हडताल का वेतन देने की मांग की है। इस बीच इस कम्पनी ने भी मजदूरों को हटाने की चेतावनी दे दी है। इसके बाद मामला और गर्माने के आसार हो गए हैं।  पता चला है कि भेल की सहयोगी कम्पनी से जुडे करीब 4 सौ मजदूर आज तीसरे दिन भी हडताल पर रहे। इनकी मांग है कि उन्हें हडताल अवधि का वेतन भी दिया जाए। इस बीच कम्पनी अधिकारियों ने हडताल कर रहे मजदूरों को हिदायत दी है कि अगर वे काम पर नहीं आए तो अपना हिसाब कर रुख्सत हो सकते हैं। इस हिदायत से कुछ कर्मचारी तो काम पर वापस लौट गए हैं जबकि ज्यादातर हडताल पर हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी वहां तैनात किया गया है। इस हडताल से छठी इकाई का काम प्रभावित हो रहा है।

बारिश ने किया मौसम खुशगवार
सूरतगढ, ( विकास यादव ),  शनिवार को हुई मुसलाधार बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों व राहगिरों को खासी परेशानी उठानी पडी। आज दिन भर उमस का माहौल रहने से आमजन काफी व्याकुल रहा, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई बारिश में मौसम को सुहावना कर दिया। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से शहर की सडकें जलमग्न हो गई। शाम को भी बारिश का दौर जारी रहा।





Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

समिति
धरना
वें
दिन
रहा
जारी


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares