समाज कंटकों के खिलाफ पुलिस की व्यापक कार्यवाही
12 Jul
2009
सूरतगढ, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समाज कंटकों के खिलाफ व्यापक कार्यवाही करते हुए सिटी थाना पुलिस ने पर्ची सट्टा, अवैध असला व अवैध शराब के मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो जने फरार हो गये। इनसे 3854 रुपये की नगदी बरामद की गई है। थानाधिकारी मजीद खां ने बताया कि पर्ची सट्टा की खाईवाली करते हुए वार्ड न. 28 निवासी मांगीलाल नाई को 3049 रुपये व वार्ड नं. 7 निवासी दुर्गाराम नायक को 805 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीकर गाडी चलाते हुए वार्ड नं. 5 निवासी जीतराम बाजीगर को पकडकर 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। जीतराम की बोलेरो गाडी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा वार्ड नं. 27 निवासी ओमप्रकाश विश्नोई को 315 बोर की पिस्तोल सहित गिरफ्तार किया गया है। हथकढ शराब के मामले में दो कार्यवाही की गई है। ढाकिडा डेर निवासी कृष्ण बावरी से आठ लीटर व वार्ड नं. 3 निवासी श्योपतराम से 5 लीटर हथकढ शराब बरामद की गई है। कृष्ण बावरी व श्योपतराम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। इन दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामले दर्ज किये गये है। थानाधिकारी मजीद खां के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल व ताराचंद हवलदार, रामेश्वरलाल, धर्मेन्द्र व कालूराम, सिपाही वेदप्रकाश आदि के दल ने यह कार्यवाहियां की। थाना अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विकास यादव
|