KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search any word's definition online at pelagiandictionary.com
Search Photo  
RSS 24 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


जिला परिषद की साधारण बैठक सम्पन्न
12 Jul 2009

भादु ने लगाए सरकार व अधिकारियों पर भष्टाचार


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर, उप जिला प्रमुख प्रेम सुख सहारण की अध्यक्षता में आयोजित  जिला परिषद की साधारण  सभा की बैठक में पेयजल एवं विद्युत सहित ग्रामीण क्षेत्रा में शिक्षण व्यवस्था की समस्या पर सभी जनप्रतिनिधियों ने सदन का ध्यान आकर्षित किया।
बीकानेर पंचायत समिति सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में सांसद अर्जुन मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना में आगोर छोडते हुए एक लाख लीटर के टांकों का निमार्ण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरित राजस्थान कार्यक्रम बहुत ही अच्छा कार्य क्रम है। इसके हमें दूरगामी परिणाम मिलेंगे। यह कार्यक्रम कैसे सफल हो, इस पर विचार करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पौधों के  मालिक तय करने का सुझाव दिया और कहा कि खेतों में वृक्षारोपण हो।  बिना मालिकाना के पौधें जीवित रहना मुश्किल होगा।
खाजूवाला विधायक डा.विश्वनाथ मेघवाल ने खाजूवाला क्षेत्रा में डिग्गियों में पानी नही होने और जहां पानी है, उसके गंदा होने का मामला उठाया। उन्होंने डिग्गियों में हादसों को रोकने के लिए रैलिंग लगाने, महादेववाली की पाईपलाईन को बदलने और विद्युत समस्या के समाधान की बात कही।
बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान तुलसी राम मूण्ड ने पंचायत समिति क्षेत्रा के पेयजल समस्याग्रस्त गांवों में टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था कराने, स्कूलों में अध्यापक लगाने, पोषाहार की गुणवता की जांच करने, विद्यार्थी मित्रा में जिन लोगों को भुगतान नहीं हुआ उन्हें भुगतान करवाने और शिक्षण व्यवस्था कायम करने पर जोर दिया।
जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड, लालचन्द भादू,सुभाष, गिरधारी महिया, मोहन लाल मेघवाल व महिपाल आदि ने नाथूसर में चिकित्सक लगाने, अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने, डिमान्ड नोटिस जारी हुओं को विद्युत कनेक्शन देने, खराब ट्रांसफार्मरों को ७२ घन्टे में बदलने, विद्युत ट्रिपिंग रोकने,खाजूवाला में सीमान्त क्षेत्रा विकास योजना में डाली गई पाईप लाईन की गुणवता की जांच आदि की बात कही।
बैठक में मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एमएल खीची ने गत् बैठक की कार्यवाही को अनुमोदन के लिए रखा। उन्होंने बताया कि हरित राजस्थान अभियान के तहत पंचायत भूमि एवं सार्वजनिक भूमि पर पौधा रोपण किया जाना है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम रहेगी। मण्डल वन अधिकारी अरूण सक्सेना ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र की भूमि एवं सार्वजनिक भूमि पर ७४० कार्य स्वीकृत किये गये है। इन कार्यों के माध्यम से हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत ७ लाख २६ हजार ९५४ पौधे लगाये जाने है। वन विभाग सडक किनारे ९० हजार पौधे लगायेगा। सीमा क्षेत्रा की बाहरी चैक पोस्टों पर १८ हजार २८२ पौधे रोपित किये जायेंगे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा, शिक्षा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, वन, रसद,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित थे।


भादु ने लगाए सरकार व अधिकारियों पर भष्टाचार
बीकानेर, जिला परिषद की साधारण  सभा की बैठक कम्यूनिस्ट पार्टी के लालचन्द भादू ने पंचायत भवन में खबरएक्सप्रेस से रूबरू होते हुए बताया कि आज ग्रामिण इलाको में पानी, बिजली, शिक्षा एवं नरेगा में फैल रहें भष्ट्राचार के खिलाफ मुदा उठाया। उन्होनें बताया कि सरकार ग्रामिणों को पूरी बिजली नहीं दे रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह कहा कि हम किसानों को ६ घंटे बिजली देगे। लेकिन किसानो को बिजली नहीं मिलती। पानी भी पूरा नहीं मिलने के कारण किसान समय पर खेती नहीं कि जा सकती इससें किसानों को भारी नुकसान उठाना पडता है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कहा कि गांव के प्रत्येक एक किलोमीटर पर सरकारी स्कूल होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कई गांवो में स्कूल खुली नहीं अगर खुली तो सिर्फ सरकारी कागजों में खुली है। जो भी स्कूल खुली तो वहां पर शिक्षक नहीं है। जो भी शिक्षक लगे हुए उनकी अधिकारियों से मिलिभगत के कारण वो गांवो ड्युटी नहीं करते एवं उनको डेपूटेशन पर रखा जा रहा है। भादू ने बताया कि सरकार ने विधार्थी मित्र लगाएं गए पर अधिकारियों द्वारा उनको वेतन नहीं दिया गया। जिससे उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नरेगा योजना पर बोलते हुए बताया कि गांव के सरपंचो द्वारा फर्जी जॉब कार्ड बनाकर उनका भुगतान उठाते है। जिससे सरकार कार्य पूरा नहीं होता फिर भी करोडो रूपए खर्च किये जा रहे है। नरेगा का कार्य सडक निर्माण, डग्गी बनवाने का कार्य मशानों के द्वारा पूरा करवा दिया जाता है। उन्होनें कहा कि सरकार को उन सभी के खिलाफ विभाग कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे गरीब किसानों का जीवन यापन सही ढगं से हो।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Zila Parishad

Pelagian Dictionary

परिषद
की
साधारण
बैठक
सम्पन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Pantaloons Femina Miss India South 2010 Hyderabad Round Winners with Fashion Designer Prasad Bidappa

Low investment, high return invest in property

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares