डूंगरपुर १२ अगस्त/ राजस्थान विधानसभा की अनुसूचित जाति कल्याण समिति की उपसमिति द्वितीय के दल ने शहर के विभिन्न छात्राावासों का निरीक्षण किया और यहां की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
समिति के संयोजक एवं विधायक केसरदेव बाबर के नेतृत्व में आए इस दल ने शहर की ब्रह्मस्थली कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर कन्या छात्राावास तथा अम्बेडकर सोसायटी के छात्राावास का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कन्या छात्राावास में संयोजक श्री बाबर ने छात्रााओं से संवाद किया तो छात्रााओं ने अवगत कराया कि छात्राावास में एक ही ड्रेस मिल रहा है तथा दूध नहीं मिल रहा है। eछात्रााओं ने प्रातःकालीन नाश्ते में सिर्फ पोहे मिलने की बात कहते हुए सिंगदाना और चने की व्यवस्था की मांग की। समिति संयोजक ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने को आश्वस्त किया।
इससे पूर्व समिति सदस्यों ने छात्राावास के रिकार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राावास वार्डन से विद्यार्थी उपस्थिति, वार्डन उपस्थिति और निरीक्षण पंजिका समेत अन्य रिकार्ड की मांग की और इसका अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर समिति सदस्य निर्भयलाल जाटव, सहायक सचिव रामस्वरूप शर्मा, उपखण्ड अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिताee विभाग के सहायक निदेशक के.के.शुक्ला आदि मौजूद थे।