चक्काजाम को सफल बनाने का लिया निर्णय
सूरतगढ, भाजपा नगर मण्डल की बैठक पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष विजय कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अमरनाथ मामले में 13 अगस्त को सुबह 9 से 11 अगस्त तक प्रस्तावित चक्काजाम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर महामंत्री किशन भार्गव, उपाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सरावगी, पवन ओझा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रजनी मोदी, सोहनलाल अग्रवाल, पवन ओझा, गौरीशं\कर सोनगरा, मिलखराज डिम्मी, कुलवंत शर्मा, तुलसी शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थल तब्दील
सूरतगढ, स्टेडियम मैदान अतिवृष्टि के पानी से लबालब होने के कारण स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थल तब्दील कर दिया गया है। उपखण्ड अधिकारी रामदेवसिंह बेनीवाल ने बताया कि समारोह मुख्य बस स्टेण्ड परिसर में मनाया जाएगा।
एपेक्स क्लब के शल्य चिकित्सा शिविर की स्वीकृति पाने में क्लब के प्रयास कामयाब
सूरतगढ, एपेक्स क्लब के तत्वावधान में भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के सहयोग से हर वर्ष आयोजित किये जाने वाले विचार शल्य चिकित्सा शिविर की स्वीकृति पाने में क्लब के प्रयास कामयाब हो गए हैं। इस बार शिविर 17 नवम्बर से आयोजित किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष विनोद गर्ग के अनुसार जल्द ही शहर की अन्य संस्थाओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं बाबत चर्चा की जाएगी। शिविर के लिए लक्की ड्रा का आयोजन 15 अगस्त की बजाय 6 सितम्बर को करने का निर्णय लिया गया। पूर्णतः निःशुल्क शिविर में पित्त की थैली, हर्निया, गुर्दे की पत्थरी, बवासीर, भगन्दर, स्त्री रोग में बच्चेदानी, अनियमित माहवारी, नेत्र सम्बंधी ऑपरेशन किए जाएंगे। रोगियों के लिए दवाइयां, रहने, खाना, जांचें आदि की व्यवस्थाएं संस्था द्वारा की जाएगी।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान का उद्घाटन
सूरतगढ, कानौर व जैसाभटी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित कक्षा-कक्षों व बरामदों मंगलवार का उद्घाटन को जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने किया। इन कक्षा-कक्षों के निर्माण पर करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उद्घाटन अवसर पर सीडीपीओ भंवरलाल सहारण, कानौर प्रधानाध्यापक महेन्द्रपाल, जैसाभटी प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह, डायरेक्टर मालाराम मोट, उप सरपंच उगमालसिंह, पूर्व उप सरपंच हनुमान गोदारा, पेपसिंह भाटी, पंच चरणाराम, पन्नाराम, भादरसिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। मील ने जैसाभटी में निर्माणाधीन उच्च जलाशय का अवलोकन करने के बाद ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय पदमपुरा में ग्रामीणों द्वारा भेंट
सूरतगढ, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पदमपुरा में ग्रामीणों द्वारा अस्सी सेट मेज व स्टूल, अनाज संग्रह हेतु 3 टंकियां प्रधानाध्यापक हंसराज नागपाल को एक सादे समारोह में भेंट की। ग्रामीणों ने पिछले साल विद्यालय को एक कम्प्यूटर भी भेंट किया था।
राजस्थान प्रेरक व सहप्रेरक महासंघ की बैठक
सूरतगढ, राजस्थान प्रेरक व सहप्रेरक महासंघ की बैठक अध्यक्ष शैराराम खुडियाल की अध्यक्षता में नगरपालिका पार्क में आयोजित हुई। बैठक में शेष रही सामग्री उपलब्ध नहीं करवाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गया कि इससे केन्द्र संचालन में कठिनाई हो रही है। समन्वय को बार-बार कहने पर स्थाई सामान पाठ्य सामग्री, मासिक प्रपत्र आदि उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे। बैठक में तय किया गया कि 2॰ अगस्त तक सामान उपलब्ध नहीं हुआ तो 22 अगस्त को उपखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रजनी मोदी ने
सूरतगढ, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रजनी मोदी ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड नं. 14 में गलियों का लेवल सही करने की मांग की है बताया गया है कि बरसात के दिनों में पानी घरों में घुस जाता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। श्रीमती मोदी ने पाताल तोड कुएं खुदवाकर वार्डवासियों की समस्या हल करने की मांग की है।
भाजपा से चार लोगों ने त्यागपत्र प्रेषित किये
सूरतगढ, भाजपा से चार लोगों ने और नाता तोड लिया है। सूरतगढ जनता मोर्चा में शामिल हुए गुरविन्द्र कौर सोढी, बिहारी सैनी, बलदेव राय व चन्द्रप्रकाश जनवेजा ने प्रदेशाध्यक्ष को अलग-अलग त्यागपत्र प्रेषित किये हैं।