वरिष्ठ नागरिकों को पुरस्कार 1 अक्टूबर को
12 Aug
2009
बीकानेर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से वयोश्रेष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कार्यरत प्रतिष्ठित स्वयं सेवी संस्थाओं को विभिन्न 10 क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किए जाते है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ऐसे वृद्धजनों संस्थाओं को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित है। आवेदन पत्र का प्रारूप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीकानेर से प्राप्त कर 20 अगस्त तक पूर्ण कर जमा करवाया जा सकता है। प्राप्त प्रस्तावों को जिला कलक्टर द्वारा चयनित कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर को भिजवाया जाएगा। पुरस्कार एक अक्टूबर 2009 को प्रदान किए जाएंगे।
|