अभियंता को रिश्वत लेते पकडा
12 Sep
2009
बीकानेर, भष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर टीम ने शनिवार को संभाग के सुरतगढ के थर्मल पावर प्लांट कि आवसीय योजना के ऑफिस में ट्रैप की कार्यवाही की अधिसाषी अभियंता विनोद माथुर को एक ठेकेदार से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार किया गया। जानकारी के अनुसार भष्ट्राचार निरोधक ब्युरो की बीकानेर उपाधीक्षक धर्माराम के नेतृत्व में सुरतगढ थर्मल पावर प्लांट की आवासीय योजना के कार्यालय में अधिशाषी अभियंता विनोद माथुर को उस समय पकडा, जब वह ठेकेदार महेन्द्र व्यास से १५ हजार रूपये कि रिश्वत के रूप में लेकर अपनी टेबल की दराज में रखे ही थे। बताया जाता है कि यह राशि ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में ली थी। जानकारी के अनुसार ठेकेदार महेन्द्र व्यास ने सुरतगढ थर्मल पावर में आवासीय कॉलोनी में क्र्वाटर के मरम्त का कार्य किया था। जिसका बिल दो लाख पचास हजार रूपए का था। अभियंता ने यह बिल रोक रखा था। जिसकों पास करने के लिए अभियंता ने ठेकेदार से पचास हजार रूपए कि मांग रखी। जिसकी शिकायत दो दिन पहले भष्ट्राचार ब्युरो की बीकानेर चौकी में दर्ज कराई गई थी। ब्युरो दल ने सत्यापन की कार्यवाही के बाद शनिवार को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में ठेकेदार ने अभियंता को पन्द्रहा हजार रूपए दिये। मौके पर दबिश देकर भष्ट्राचार निरोधक ब्युरो टीम ने उसे पकड लिया। ट्रैप की कार्यवाही को ब्युरो टीम में निरीक्षक आंनद प्रकाश व्यास, हैड कांस्टेबल गोपालसिहं, लिपिक मुरलीसिहं, बृजमोहन सिहं, प्रेमचन्द आदि शामिल थे।
|