बीकानेर, हाईकोर्ट की बैच स्थातिप करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा दिया जा रहा धरना २६ वें दिन भी जारी रहा। उधर शनिवार को क्रमिक अनशन पर साजिद, मकसूद, पंकज जोशी, अजय कुमार जोशी, निर्मल तंवर, चतुर्भुज ओझा, पुरखाराम व मुकेश क्रमिक अनशन पर रहे। इससे पूर्व धरना स्थल पर पूर्व वकीलों को ज्युस पिलाया। इसके चलते हाईकोर्ट बैंच की मांग में १५ सितम्बर को पत्रकारों को जानकारी देते हुए, कन्हैया लाल बोथरा ने बताया कि यह आन्दोलन सिर्फ अधिवक्ताओं का नहीं पूरी बीकानेर की जनता का है। उन्होनें बताया कि जब भी बीकानेर में कोई आन्दोलन हुआ है। बीकानेर व्यापार मण्डल ने अपना समर्थन दिया है। इस मौकें पर सोमदत डीपी पच्चीसीया, सुभाष मितल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, आरके दास गुप्ता उपस्थित थे। धरने को राजस्थान पत्रकार संघ (जार) ने समर्थन दिया। जार अध्यक्ष श्याम मारू के नेतृत्व में बीजी बिस्सा, केके गौड, भवानी जोशी, जयनारायण बिस्सा, राकेश आचार्य, केके शर्मा, केडी हर्ष, नौशाद अली, शिवकुमार भादाणी, आरसी सिरोही, राजेन्द्र सेन ने धरना स्थल पर पहुंच कर अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र सौंपा।