टावर लगाने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
12 Sep
2009
बीकानेर, गांधी नगर में एक नीजी कम्पनी के द्वारा टावर लगाये जाने के विरोध में शनिवार को गांधी नगर में वासियों ने टावर के पास प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बीती रात्री को टावर बनाने के स्थान पर मोहल्लावासियों व टावर बनाने वालो के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। लेकिन पुलिस ने पहुंचकर काम को सोमवार तक रूकवा दिया है। मौहल्लें वासियों ने बताया कि उक्त टावर बनाया जा रहा है। उसकी बीस मीटर की दूरी पर पहले से ही तीन टावर बने हुए है। उक्त टावर जो लग रहा है। वो २६१ प्लॉट के पास ही लगाया जा रहा है। टावर लगाने से उससे उत्पन्न ध्वनि से लोगो को काफी परेशानीयों होती है। मोहल्लें वासियों ने शुक्रवार को कलेक्टर को इस बाबत ज्ञापर दिया। लेकिन उन्होनें उनको कोई आश्वासन नहीं दिया है। जिसकें कारण प्रशासन के रवेयें काफी नाराज है।
|