www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
28 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Olympics |
Free News on your website


भौतिकवाद के बढते कुप्रभाव के कारण मानसिक समस्याओं में निरन्तर बढोतरी - न्यायाधिपति श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्र
12 Oct 2007

राजस्थान राज्य न्यायालय की न्यायाधिपति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्र ने कहा


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

जयपुर,  ११ अक्टूबर। राजस्थान राज्य न्यायालय की न्यायाधिपति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष  श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में भौतिक वाद के  कारण मानसिक अवसाद से जुडी समस्याएं निरन्तर बढ रही हैं। जिनका मुकाबला हम प्राचीन भारतीय संस्कृति को आत्मसात करके कर सकते है।
न्यायाधिपति श्रीमती मिश्र गुरूवार को राजस्थान न्यायालय परिसर स्थित न्यू कांन्फ्रेस हॉल में अन्तर्राष्ट्रीय मनो स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक माह तक चलाये जाने वाले अभियान के आयोजन अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों के प्रतिनिधिगण की सेमीनार में मुख्य अथिति के रूप में बोल रहीं थीं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुडी समस्याएं, आधुनिक जीवन के बदलते परिवेश, विदेशी संस्कृति के बढते प्रचलन, संयुक्त परिवार का विखण्डन, बेरोजगारी, एवं हीन भावना से ग्रसित होने के कारण निरन्तर बढ रही हैं।
श्रीमती मिश्र ने कहा कि किसी भी रोग की प्रारंभिक अवस्था में शिनाख्त हो जाये तो हम उस पर काबू पा सकते हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को बढावा देने के लिये प्राचीन भारतीय संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया।
इस सेमीनार में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री एच.आर. कुडी ने सेमीनार के संदर्भ में सभी को जानकारी देकर विस्तार से बताया। मनोचिकित्सक डॉ. शिव गौतम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक श्री एस.सी. देराश्री एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू मेहता, महारानी कॉलेज की प्राचार्य सहित विभिन्न संस्थाओं से जुडे प्रतिनिधियों  ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला एवं सा न्यायाधीश श्री जे.राम भगत ने किया।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Inter-state transportation contract singed between Rajasthan and Haryana states

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela