रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण से सम्बन्धी नक्शा तैयार कर प्रदर्शित किया जाएगा
12 Oct
2007
सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राठौड ने शुक्रवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेस कॉनफ्रेस में जिले के निर्माणाधीन व प्रस्ताविक कार्यो के बारे में चर्चा की । आमजन व नगरवासियों के अवलोकनार्थ नगरपालिका, पंचायत समिति तथा जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय में १५ दिवस तक नक्शा प्रदर्शित किया जाकर इस बारे में सर्वसम्मति से निर्णय ले लिया जाएगा ।
हनुमानगढ,१२ अक्टूबर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राठौड ने शुक्रवार को यहां अपने निवास पर आयोजित प्रेस कॉनफ्रेस में जिले के निर्माणाधीन व प्रस्ताविक कार्यो के बारे में चर्चा की । उन्होंने कहा की टाऊन चुंगी नम्बर छः में स्थित रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण न करने के बारे मे राज्य सरकार के स्तर पर कोई निर्णय नही लिया । अपनी ओर से पूर्ण सहमती जताते हुए उन्होनें बताया कि रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होगा। उन्हने बताया कि इसके लिए तीन दिवस में नक्शा बनकर आ जाएगा। जिसे आमजन व नगरवासियों के अवलोकनार्थ नगरपालिका, पंचायत समिति तथा जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय में १५ दिवस तक नक्शा प्रदर्शित किया जाकर इस बारे में सर्वसम्मति से निर्णय ले लिया जाएगा ।
सार्वजनिक निर्माण मंत्राी ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत चर्चा में बताया वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ५७ गॉवों को योजना के तहत जोड कर ३३४६.०० लाख रुपए व्यय किए जा चुके है जबकि पूर्व सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में २१ गॉवों को जोडकर १३१९.७५ लाख रुपए ही व्यय किए थे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ३२५ से ४९९ की आबादी वाले मरुस्थलीय क्षेत्रा के लिए २४ गॉवों को जोडने की राज्य स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो गई है । जिसमें १३ करोड रुपए व्यय किए जाएंगे। इन कार्यो को भी शिघ्र प्रारम्भ कर मार्च २००८ तक पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सडको की चोडाईकरण व उपग्रेशन के ९ सडकों के कार्य स्वीकृत हुए है जिसके तहत १९१.४० किमी सड का निर्माण लगभग ६० लाख रुपए व्यय किए जाएंगे । सभी कार्यो को मार्च २००८ तक पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ टाऊन से सूरतगढ वाया बडोपल २३.०० किमी पर८२९.६२ लाख रुपए, संगरिया -अबोहर सडक ८.९ किमी पर २६७.७४ लाख, टिब्बी-चाईयां सडक पर २९.४० किमी पर ८६९.७७ लाख, संगरिया-टिब्बी सडक (जीडीसी ब्रिज सहित) १९.२० किमी पर १०१३.२० लाख, सादुलशहर-संगरिया सडक १६.० किमी पर ४५३.८८ लाख, पक्काभादवा - पीलीबंगा १८.० किमी ४७३.०७ लाख, पक्कासारणा -पदमपुर सडक २५.९० किमी पर ७४५.८४ लाख, नोहर -ललाना- नथवानिया सडक २६.० किमी पर ७१८.२४ लाख तथा रावतसर -न्योलखी २५.० किमी सडक मार्ग पर ६६४.७३ लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।
इसी प्रकार डब्ल्यू बी.एस से बी.टी सडकों पर सरकार के कार्यकाल में २९ कार्य में ६६ किमी सडक का निर्माण किया गया जिस पर ५६० लाख व्यय किए। उन्होंन बताया कि १२ वें वित्त आयोग में आर.एम.यू.पी के तहत १६९.१५ लाख के ५ कार्य स्वीकृत हुए है। जिसमें टोपरिया से ढंढेला, गोरखाना से लखासर, गोरखाना से भगवानसर ललाऊ तथा मलवानी व जबरासर में सम्फ सडकों के निर्माण कार्य होंगे । इसके अलावा मेघा हाईवे के तहत चर्चा में हनुमानगढ से रतनगढ तक बनी सडक में अब तक ११३ किमी में से ८१ किमी लम्बाई में बीएम का कार्य हो चुका है तथा शेष कार्य दिसम्बर २००७ तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए है।
इसके अलावा मिसिंग लिंक, अन्तराज्यीय सडक के तहत २ कार्यो में ८५८.४० लाख स्वीकृत किए गए है जिसमें नोहर- फेफाना व भादरा-झांसल में सडकों के कार्य होंगे । इसी प्रकार आरआईडीएफ के तहत तीन सडकों बशीर-कुलचन्द्र, सूरेवाला -बनी,लुढना से १२ एसटीबी सडक के निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई इन पर १२४ लाख रुपए व्यय होंगे ।
प्रेस कान्फेस में विविध समाचार पत्रों के सम्पादक, संवाददाता ,अतिक्ति जिला कलक्टर श्री हनुमानसिंह शेखावत, उपखण्ड अधिकारी श्रीराजनारायण शर्म, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता श्री गुरुनाम सिंह सहित संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
|