धर्म नगरी बीकानेर मे २० फरवरी से विश्व कल्याण के लिये हो रहे धार्मिक महाआयोजन लक्षचण्डी के लिये संगठन सचिव मण्डल की घोषणा की गयी। स्वामी प्रखरजी महाराज के सान्निध्य मे होने वाले इस महायज्ञ की तैयारीयों के सिलसिले मे इस मण्डल का गठन किया गया है। समिति के राम किशन आचार्य ने बताया कि बीकानेर के इतिहास मे यज्ञ के माध्यम से नया अध्याय जुडने जा रहा है। और इनमे सभी का सहयोग जरूरी है। संरक्षण मण्डल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. बी.डी. कल्ला, कोलायत विधायक देवी सिंह भाटी, समाजसेवी चंपालाल पेडीवाल, पदमपुर के पंडित घनश्याम शर्मा को शामिल किया गया है तथा नोखा के संत श्री दुलाराम कुलरिया को स्वागताध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कुलरिया का तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया। यज्ञ समिति की कार्यकारिणी में सुभाष मित्तल अध्यक्ष, राम किशन आचार्य महामंत्री, मन मोहन कल्याणी कोषाध्यक्ष, मधुसुदन आसोपा व शंकर लाल हर्ष उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, रामेश्वर लाल तापडया व मक्खन लाल अग्रवाल को संगठन सचिव मण्डल मे शामिल किया गया है। सलाहकार समिति मे चिंरजी गुरू तथा राजेन्द्र व्यास “मम्मू” तथा प्रचार मंत्री गट्टू महाराज को मनोनीत किया गया है। स्वामी प्रखरजी महाराज ने सभी पदाधिकारियों को यज्ञ को सफल बनाने का आह्वान किया। |