डूंगरपुर १२ नवंबर/राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी टी. आर. जोशी ने सोमवार को डूंगरपुर के अतिरिक्त जिला कलक्टर का कार्यभार संभाला।
आज अपराह्न में जोशी ने कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर व जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल राव से कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जोशी ने कार्यालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन कर मौजूद कार्मिकों से कार्य संपादन के बारे में जानकरी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर सहायक वन संरक्षक आनन्दस्वरूप अग्निहोत्री, जिला कलक्टर के निजी सहायक हेमेन्द्र चौबीसा, कन्हैयालाल जैन समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
अधिकारी है तथा डूंगरपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी पद से स्थानान्तरित होकर अतिरिक्त जिला कलक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। इससे पूर्व जोशी सलूंबर, सागवाडा व प्रतापगढ में उपखण्ड अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं