डूंगरपुर १२ नवंबर/जिला कोषालय में माह नवंबर के वेतन बिल नवीन सोफ्टवेयर के आधार पर तैयार किए जाने पर ही स्वीकार किए जायेंगे।
जिला कोषाधिकारी ठाकुरदास माखिजा ने बताया राज्य सरकार द्वारा समस्त कर्मचारियों का डेटा बेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत समस्त आहरण वितरण आधिकारियों को कोषालय एवं उपकोषालयों के माध्यम से डेटाबेस का प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है वहीं अपने कार्यालयों में वेतन बिल तैयार करने वाले अधिकारियों को सोफ्टवेयर कोषालय से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के उपरान्त नवंबर माह के बिल नवीन सॉफ्टवेयर से तैयार होने पर ही स्वीकार्य होंगे।