वकिलों ने आज फिर राजमार्ग जाम किया
12 Nov
2009

बीकानेर, संभाग मुख्यालय पर राजस्थान हाईकोर्ट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बीकानेर के अधिवक्ताओं ने अपने चक्काजाम अभियान के तहत आज जिले के राजमार्ग १५ पर जामसर पुलिया के पास जाम लगा दिया। मौके पर जमकर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक रहे जाम के कारण सडक के दोनो तरफ वाहनों की लम्बी लाईन लग गई। इस दौरान प्रशासन ने एतिहात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर रखा था। जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के सुरेन्द्र पाल शर्मा, रतन सिंह, और जयनारायण व्यास, के नेतृत्व में अलग-अलग रास्तों से दल बनाकर जामसर पुलिया के पास पहचे। आंदोलनकारीयों ने सडक पर टायर जलाकर पत्थर रख दिये। मौके पर धरना देकर बैठ गये। जिसकी सुचना मिलते ही वृताधिकारी सदर सरबजीत मीणा, यातायात शाखा प्रभारी भुपेन्द्र जाखड समेत जामसर थाना प्रभारी राणीदान चारण, पुलिस लेकर मौके पर पहच गये। आंदोलनकारीयो को समझाइस कर जाम हटवाया। जिला बार एसोसिएशन के सभापति आरके दास गुप्ता ने आज आंदोलन की सभा को संबोधित करते हुए कि हमारा आंदोलन अंतिम दौर तक चलेगा और मांग पूरी नही होने तक हम इसी तरह प्रदर्शन और चक्काजाम करते रहेगें। उन्होनें कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने आंदोलनकारिय के खिलाफ कोई ज्यादति की तो उसे किसी सूरत मे सहन नही किया जायेगा। उधर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का धरना एंव क्रमिक अनशन लगातार जारी है। आज फुलचन्द आर्य, किशन लाल मोदी, देवेन्द्र सक्सेना, दयानंद दुबे, अशोक कुमार, त्रषि कुमार, पंकज दुबे, क्रमिक अनशन पर बैठे।
|