गहलोत लेगे कल शपथ, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पुख्ता
12 Dec
2008
शनिवार, 13 दिसम्बर, 2008 को प्रातः 9.15 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।
जयपुर, राज्यपाल एस.के. सिंह राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को शनिवार, 13 दिसम्बर, 2008 को प्रातः 9.15 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।
इसके लिए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
हाल ही मुम्बई में हुए आंतकवादी हादसे को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबन्ध किये गये हैं। समारोह में केवल निर्धारित प्रवेश पत्र के आधार पर ही आगन्तुकों को प्रवेश दिया जायेगा।
राम मंदिर के निकट पानी की टंकी के पास बाईस गोदाम पुलिया और राजभवन डिस्पेंसरी के पास बेरिकेट्स लगाये जायेंगे। आमंत्रित आगन्तुकों के पासधारी वाहनों के लिए राजभवन के सिंह द्वार (गेट नं. 2) से पीले रंग के पास वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। यह वाहन आगन्तुकों •ो सç•र्ल पर छोडकर राजभवन स्कूल प्रांगण में पार्क किये जायेंगे। अधिकारियों के लाल/गुलाबी रंग वाले पासधारी वाहन गेट नं. 1 से प्रवेश करेंगे।
यातायात व्यवस्था
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रातः 7 बजे से समारोह समाप्ति तक यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की गईर् है। सिविल लाईन पानी की टंकी से राजभवन चौराहे की ओर आने वाले वाहन नाटाणियों के चौराहे से अजमेर रोड होते हुये आ-जा सकेंगे। राजभवन चौराहा एवं सिविल लाईन पानी की टंकी की तरफ से केवल पासधारी आमंत्रित आगन्तुकों एवं उच्चाधिकारीगण आ सकेंगे। इसी तरह मजदूर नगर तिराहा व राम नगर तिराहा तथा राम मंदिर तिराहे की तरफ से राजभवन चौराहे की ओर के सामान्य यातायात को बदलकर कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा।
|