विमान हाइजैक से निपटने की तैयारीयां की बीकानेर प्रशासन ने
12 Dec
2008

बीकानेर, अगर कोई विमान हाईजैक होकर बीकानेर नाल हवाई अड्डे पर उतर जायें। ऐसे में जिला प्रशासन के क्या-क्या दायित्व होते है और उनका निर्वहन किस तत्परता के साथ कैसे किया जाये। इन सब का पूर्व अभ्यास आज नाल हवाई पट्टी पर किया गया।
पूर्व अभ्यास के समय जिला मजिस्ट्रेट शिखर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक हवा सिंह घुमरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर - नगर हेम ंसंह चौहान, स्टेशन कमांडर केऐ मुथाना, एयर ट्रेफिक के दिलीप शंकर सहित पुलिस, फायर बिग्रेड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, साईक्लोजिस्ट आदि उपस्थित थे।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामान्य प्रशासन में क्या-क्या व्यवस्थाएं की जा सकती है के तहत नगर निगम को सफाई कर्मचारी नाल एयर पोर्ट पर भेजने के निर्देश दिये गये। जिला रसद अधिकारी को इस बात के लिए तत्पर रहने को कहा गया है कि विमान अपहरण जैसी घटना के समय २०० व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था तत्काल की जाये। अतिरिक्त जिला कलक्टर- शहर, साईक्लोजिस्ट, नेगोसियेटर व हिन्दी, अंग्रेजी, अरबी भाषा सहित अन्य दो से अधिक विदेशी भाषा जानने वाले व्यक्तियों को चिहिन्त करके रखे।
अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने अपहरण जैसी घटना को मध्यनजर रखते हुए पूर्व अभ्यास जिला मुख्यालय पर स्थिति राजकीय व नीजि चिकित्सालयों की आपातकालीन व्यवस्थाओं को देखा व सभी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सकों के मोबाईल नम्बर,टेलिफोन नम्बर सूचीबद्ध कर लिये है। साथ ही अस्पतालों का रूटचार्ट भी तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में वाहनों की व्यवस्था करने व विमान हाईजैक कर उतरे विमान के आस-पास के क्षेत्रा में जैमर लगाकर मोबाईल सेवा ठप्प करने के बारे में भी महाप्रबन्धक भारत संचार निगम लि के आर के चौहान से बातचीत की। ऐसी स्थिति को प्रेस-मीडिया कर्मी को बीफि्रंग करने के स्थान नाल एयरपोर्ट का चयन किया गया।
|