बीकानेर, सरल सहृर्दयी, मुस्कुराते चेहरे के रूप मे पहचाने जाने मृदुभाषी व शतरंज के खिलाडी व अन्तर्राष्ट्रीय आर्बिटर रहे स्व. झंवरलाल व्यास “रंगीला” की स्मृति मे आयोजित शतरंज प्रतियोगिता गुरूवार से एनडी मॉडर्न स्कूल मे शुरू हई। बीकानेर नगर निगम के महापौर भवानीशंकर शर्मा ने स्व. रंगीला के तेलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है जिसको खेलने से आदमी का मानसिका विकास होता है एवं दिमाग की चतुरता मे निखार होता है। प्रतिपक्ष खिलाडी की चाल को समझ कर उसका प्रत्युत्तर चाल से देना खेल का कौशल है।
इस अवसर संस्था सचिव जुगल किशोर व्यास ने बताया कि छठी रंगीला स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता 31 दिसम्बर तक खेली जाएगी। तीन आयु वर्गों अण्डर 15, अण्डर 18 तथा सीनियर वर्ग मे आयोजित हो रही है और इस प्रतियोगिता मे 90 प्रतिभागी भाग ले रहे है जिनमे कुछ बीकानेर से बाहर के खिलाडी भी शामिल है। प्रतियोगिता मे बालिकाऐं अलग वर्ग मे खेलेंगी।
सात चक्र मे हो रही इस प्रतियोगिता मे पुरस्कार वितरण समारोह तीन जनवरी को एनडी मॉडर्न स्कूल मे आयोजित होगा।
|