बीकानेर, भारतीय वायु सेना में ग्रुप वाई इण्डियन ऐयर फोर्स के सुरक्षा ट्रेड के लिए वायु सैनिकों की भर्ती 15 जनवरी को जैसलमेर के इंदिरा इण्डोर स्टेडियम में सुबह सात बजे से 10 बजे के बीच की जायेगी।
कमाण्डिग ऑफिसर 5 वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर के विंग कमाण्डर जी.यू.नरेन के अनुसार भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 1988 से 31 मार्च 192 के बीच होना चाहिए। साथ उसकी ऊंचाई 172 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 12 कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। भर्ती में पहुंचने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र,अंक तालिका के साथ तीन प्रतियों में लाना होगा। इसके अलावा उन्हें नवीनतम पास पोर्ट साईज की सात फोटो प्रस्तुत करनी होगी। तहसीलदार द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र तथा संरक्षक द्वारा अभ्यर्थी का स्वास्थ्य फीटनेस फॉर्म लाना जरूरी है।
An extremely flexible and accurate bilingual translating dictionary that features up to 1,000,000 entries alongside all the latest programming innovations.