बीकानेर- जिले के दस्तकारों को देशी-विदेशी पर्यटकों से सीधा जोडने के लिए जिला उद्योग केन्द्र जल्द ही एक डाइरेक्टरी जारी करने जा रहा है। इस डाइरेक्टरी में मु य रूप से उन दस्तकारों के विवरण को शामिल किया जाएगा जो राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके है या फिर हस्तकला के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते हो। सौ से डेढ सौ पृष्ठों की इस डाइरेक्टरी को ट्रेडिशनल लुक में तैयार करवाया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर.एस. अवस्थी ने बताया कि डाइरेक्टरी के लिए दस्तकारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू कर दी जाएगी। जिसमें दस्तकार का रंगीन फोटो, नाम, पता, ई-मेल एवं संफ न बर के साथ-साथ पारंगत कला को भी दर्शाया जाएगा। अवस्थी ने बताया कि इस डाइरेक्टरी को जारी करने का उद्देश्य पर्यटकों व दस्तकारों के बीच बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना है ताकी दस्तकार को उसकी कला का उचित मूल्य मिल सकें। दस्तकला का प्रचार प्रसार के उद्देश्य से डाइरेक्टरी में दस्तकला से जुडे इतिहास को भी संक्षिप्त रूप में पर्यटकों तक पहुंचाया जाएगा। पांच हजार प्रतियों में छपने वाली यह डाइरेक्टरी राज्य के प्रमुख पर्यटन केन्द्रों के अलावा आरटीसी कार्यालय एवं यूजियम पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि शहर में दस्तकारों के लिए ‘आर्टीजन हब’ का निर्माण भी करवाया जा रहा है जिसे दुलमेरा के नक्काशी युक्त पत्थरों से कलात्मक रूप दिया जा रहा है। दस दुकानों के इस बाजार में रोटेशन के तहत दुकानों का आवंटन दस्तकारों को किया जाएगा।