जूनागढ के सामने हैण्डीक्राफ्ट् गेलेरी शुरू होगी।
13 Jan
2010

बीकानेर, जूनागढ के सामने नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित हैण्डीक्राफ्ट् गेलेरी शुरू होगी। जिसके लिए जिला कलक्टर,बीकानेर द्वारा बीकानेर हस्थशिल्प विकास समिति का गठन किया जा रहा है, यह समिति स्थानीय लघु हस्तशिल्पियों के उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए कार्य करेगी।जिला कलक्टर श्रेया गुहा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में बीकानेर हस्तशिल्प विकास समिति के संबंध में जिला उद्योग केन्द्र, नगर विकास न्यास, पर्यटन विभाग के अधिकारी हस्तशिल्प विशेषज्ञ के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की गई।गुहा ने बताया कि इस बाजार में उस्ता आर्ट, लधु चित्रकारी, वूडन कारविंग/सैण्डल वूड करविंग, कुंदनकारी, जडाऊ, मीनाकारी एवं लाख के उत्पाद, स्टोन कारविंग, काँच कसीदाकारी, लैदर हैण्डीक्राफ्ट, बन्धेज, धातु नक्काशी तथा वुलन कारपेट/दरी के लिए दुकानें होंगी। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के अनुरूप बनाने के लिए नवीनतम तकनीक उन्नयन के प्रयास किये जायेंगे।गुहा ने विभिन्न कलाओं के हस्तशिल्पियों से आवेदन लेने के निर्देश दिए जिन्हें दुकान न्यूनतम किराये पर आवंटित की जावेगी और समिति द्वारा आवेदनों के माध्यम से हस्तशिल्पियों का चयन किया जावेगा। उन्होंने कहाकि जिन्हें दुकानें आवंटित हो वे भारत सरकार के विकास आयुक्त(हैण्डीक्राफ्ट), जिला उद्योग केन्द्र में पंजीकृत होने के साथ ही वर्तमान में दस्तकारी का काम करता हो। उन्होंने निर्देशित किया कि अनुमोदित दर पर दस्तकार स्वयं अपने उत्पाद विक्रय कर सकेगा। उन्होंने कहा कि स्टाल आवंटन समिति ट्रेड का विशेष ध्यान रखेगी। उन्होंने स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन पर जोर दिया
|