राष्ट्रीय एकता और सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन आज देश की सबसे बडी जरुरत : श्रीमती प्रतिभा पाटिल राजस्थान की राज्यपाल ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्र दर्पण सम्मेलन में पुरस्कार दिए khabar Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News"> <font color="#000000" size="2">राष्ट्रीय एकता और सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन आज देश की सबसे बडी जरुरत : श्रीमती प्रतिभा पाटिल Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


राष्ट्रीय एकता और सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन आज देश की सबसे बडी जरुरत : श्रीमती प्रतिभा पाटिल
13 Feb 2007

राजस्थान की राज्यपाल ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्र दर्पण सम्मेलन में पुरस्कार दिए


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Hindi to English and English to Hindi to Dictionaryखबरएक्सप्रेस, १३ फरवरी। राजस्थान की राज्यपाल श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाये सत्य, अहिंसा, सह-अस्तित्व और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने के साथ ही राष्ट्रीय एकता की मजबूती और सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन आज देश की सबसे बडी जरुरत है। इसके बिना हमारी प्रगति समृद्धि और यश की कीर्ति रोशन नहीं हो पाएगी। श्रीमती पाटिल मंगलवार को नई दिल्ली के कमानी औडिटेरियम में भारतीय समाज विकास अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्र दर्पण राष्ट्रीय सम्मेलन और पुरस्कार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रही थी। राज्यपाल ने समारोह में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रीमाता प्रसाद, पद्म श्री श्री विजय कुमार शाह, सांसद श्री रामदास अढवले, जोधपुर (राजस्थान) की श्रीमती कौशल्या अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, मैडल, प्रमाण पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया। श्रीमती पाटिल ने कहा कि आजादी के आंदोलन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं वरन् एक ऐसी शक्ति बने, जिनका अनुसरण मार्टिन लूथर किंग, नेलसन मंडेला आदि ने ही नहीं सारी दुनिया ने करना चाहा कि भला एक इंसान ने भारत के लोगों में कैसे ऐसी चेतना, एकता और राष्ट्रधर्म का जज्बा फूंका कि बिना शस्त्र और लाठी के देश को आजादी मिली। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता के इन्हीं कदमों पर चलते हुए हमें एक सूत्र में बंधकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना होगा, तभी हम आतंकवाद और सम्प्रदायवाद जैसे आसन्न खतरों का सामना कर पाएंगे। साथ ही हमें समाज में व्याप्त बुराईयों जैसे बाल विवाह, अस्पृश्यता, व्यसन, लेगिंक भेदभाव आदि से भी छुटकारा पाने के लिए समाज को शिक्षित करना होगा। श्रीमती पाटिल ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता के ग्राम स्वराज्य के सपने को पूरा करने के लिए भी गंभीर प्रयास करने होंगे, तभी ’सुराज‘ आ सकेगा और राष्ट्र चहुंमुखी प्रगति की ओर बढ पाएगा। राज्यपाल ने इस मौके पर भारतीय समाज विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित स्मारिका और सी.डी. का लोकार्पण भी किया। प्रारम्भ में अकादमी के अध्यक्ष श्री बाला प्रसाद जगदले और अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल और आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

color="#000000"
size="2">राष्ट्रीय
एकता
और
सामाजिक
बुराईयों
उन्मूलन
आज
देश
सबसे
बडी
जरुरत
श्रीमती
प्रतिभा
पाटिल


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Imaran Hashmi


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares