KhbarExpresswww.khabarexpress.com

RajB2B Promote your business here

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


राजस्थान के आठ शहरों के लिए करीब 300 करोड रूपये की परियोजनाए स्वीकृत
13 Feb 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर,   केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन के अन्तर्गत राजस्थान के आठ शहरों श्रीगंगानगर, बांसवाडा, नाथद्वारा, बालोतरा, मकराना, डीडवाना, सांगोद और फतेहपुर शेखावाटी के लिए करीब 300 करोड रूपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें सांगोद (कोटा) में जल प्रदाय और शेष सभी सात शहरों में अगले दो वर्षो में सीवरेज सम्बंधी कार्य पूरे करवाये जायेगें।
स्वायत्त शासन सचिव डॉ. मनजीत सिंह की केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में यह मंजूरी मिली है। बैठक में इन शहरों के नगरपालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक के बाद डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले प्रदेश के 37 शहरों के लिए करीब 670 करोड रूपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है जिनके कार्य प्रगति पर हैं।
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के आठ शहरों के लिए स्वीकृत परियोजनाओं से सम्बन्धित कार्य आगामी अप्रैल माह से शुरू होंगे। स्वीकृत राशि में अस्सी प्रतिशत धनराशि भारत सरकार, दस प्रतिशत राजस्थान सरकार और शेष दस प्रतिशत राशि स्थानीय निकायों द्वारा खर्च की जायेगी।
डॉ. सिंह ने बताया कि बांसवाडा शहर की सीवरेज परियोजना के लिए 39.77 करोड, फतेहपुर शेखावाटी के लिए 40.48 करोड, श्रीगंगानगर के लिए 56.07 करोड, नाथद्वारा के लिए 30 करोड, डीडवाना के लिए 30.70 करोड, मकराना के लिए 34.89 करोड और बालोतरा के लिए 36.27 करोड रू. के प्रस्ताव दिए गये जबकि सांगोद जलप्रदाय परियोजना के लिए 14.73 करोड रू. का प्रस्ताव प्रेषित किया गया था जिस पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दी है।
डॉ. सिंह  ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श से पहले छोटे एवं मंझोले शहरों के शहरी आधारभूत विकास सम्बन्धी राजस्तरीय समन्वय समिति की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश के आठ शहरों के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Development Schemes Accepted Plan

Pelagian Dictionary

आठ
शहरों
करीब
करोड
रूपये
परियोजनाए
स्वीकृत


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bikaner A Unbeliveable movement


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares