किसानों को एक बार और पानी के लिए आश्वासन
13 Mar
2008 उधर किसानों के पडाव व सुबह हैड पर कब्जा करने की समिति की घोषणा के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रात भर हैड के समीप डेरा डाले रहे। वहीं पुलिस व आरएससी के 200 से अधिक जवान हैड पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। रात को पुलिस बल और बुला लिया गया। पडाव के चलते रात भर चाक-चौबंद रहे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने सुबह साढे सात बजे पडाव स्थगित होने पर राहत की सांस ली।
सूरतगढ, (विकास यादव) किसान नेताओं की चेतावनी के बावजूद पुलिस की जबरदस्त सुरक्षा के बीच प्रशासन ने गुरूवार तडके अनूपगढ शाखा को बंद कर सूरतगढ ब्रांच में पानी छोड दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद बिरधवाल हैड पर उपस्थित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कलेक्टर से दूरभाष पर किसान नेताओं की बातचीत करवाई। जिसमें सोमवार को कलेक्टर की मध्यस्थता में सिंचाई अधिकारियों से वार्ता करने की सहमति के बाद कल से जारी पडाव समाप्त कर दिया गया।
गुरुवार सुबह पांच बजे सिंचाई विभाग के बेलदारों ने अनूपगढ शाखा के गेट बन्द करने शुरू किये लेकिन हैड के समीप मौजूद किसान सैकडों की तादाद में उपस्थित पुलिस बल के आगे बेबस नजर आये। इसके बाद एएसपी महिपाल सिंह व एसडीएम रामदेवसिंह बेनीवाल ने समिति नेता हेतराम बेनीवाल, साहबराम पूनियां व राजेंद्र भादू से चर्चा की जिसमें समिति नेताओं ने गेहूं की पकाई के लिए एक बारी पानी और देने की मांग की। एसडीएम बेनीवाल ने जिला कलेक्टर को समिति की मांग से अवगत कराया। इस पर जिला कलेक्टर भवानीसिंह देथा ने समिति नेता हेतराम बेनीवाल व भादू से मोबाइल पर हुई बातचीत म आश्वासन देते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता व समिति नेताओं से वार्ता कर पोंग डेम में पानी की आवक की समीक्षा कर एक बारी पानी ओर देने की बात कही। इस पर बेनीवाल ने पडाव डाले बैठे किसानों को जिला कलेक्टर से हुई चर्चा की जानकारी दी। किसानों द्वारा सहमति व्यक्त करने पर उन्होंने पडाव स्थगित करने की घोषणा की। पडाव स्थल पर पूर्व प्रधान साहबराम पूनियां, महेंद्र तरड, राजू जाट, ललित शर्मा, मदन ओझा, हनुमान कडवासरा, पवन दुग्गल आदि किसान मौजूद थे।
उधर किसानों के पडाव व सुबह हैड पर कब्जा करने की समिति की घोषणा के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रात भर हैड के समीप डेरा डाले रहे। वहीं पुलिस व आरएससी के 200 से अधिक जवान हैड पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। रात को पुलिस बल और बुला लिया गया। पडाव के चलते रात भर चाक-चौबंद रहे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने सुबह साढे सात बजे पडाव स्थगित होने पर राहत की सांस ली। हैड पर डेरा डाले बैठा प्रशासनिक अमला पूरी रात हैड के निकट पडाव डाले बैठे किसानों की टोह लेते रहे। वहीं किसान रात भर नारेबाजी कर प्रशासन की नींद हराम करते रहे। किसानों ने सर्दी के चलते अलाव ताप कर रात काटी तो अधिकारियों ने तम्बू में गर्म कपडों में जगराता किया।
गुरुवार सुबह पांच बजे सिंचाई विभाग के बेलदारों ने अनूपगढ शाखा के गेट बन्द करने शुरू किये लेकिन हैड के समीप मौजूद किसान सैकडों की तादाद में उपस्थित पुलिस बल के आगे बेबस MADAN DEWASI SARNAU JALORE , MADAN DEWASI SARNAU (18/04/2008 20:27:11)