मुख्यमंत्री सोमवार को समरसता रैली को संबोधित करेगी
13 Apr
2008 मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे १४ अप्रेल को बीकानेर आऐगी व १५ अप्रेल को सुबह ७.५० पर नाल हवाई अड्डे से मदुराई के लिए प्रस्थान करेंगी। यह जानकारी सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेन्द्र राठौड ने दी।
समरसता रैली की तैयारी को अन्तिम रूप दियाः मंत्रियों ने किया निरीक्षण
बीकानेर, राठौड ने बताया कि मुख्यमंत्री १४ अप्रेल सोमवार को मध्यप्रदेश के दतिया से हॉलिकॉपटर से प्रातः साढे दस बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज प्रांगण में बने हेलीपेट पर आएंगी। वे यहां से कार द्वारा दोपहर १.०५ मिनट पर रवाना होकर अम्बेडकर सर्किल पहुंचेगी और बाबा साहेब डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेगी। वे दोपहर १.३० यहां से रवाना होकर १.३५ पर म्युजियम चौराह पहुचेगी और यहां गौरव पथ का शिलान्यास करेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री १.४० मिनट पर म्युजियम चौराह से रवाना होकर सादुल क्लब मैदान पहुंचेगी और यहां अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित आम सभा को सम्बोधित करेगी।
राठौड ने बताया कि अपरान्ह चार बजे मुख्यमंत्री लालगढ पैलेस के लिए रवाना होगी तथा यहां से सांय ६.२० बजे पी.बी.एम.अस्पताल के लिए प्रस्थान करेगी और यहां सांय ६.३० बजे लीनियर एक्सीलेटर मशीन का लोकापर्ण करेगी। मुख्यमंत्री रेलवे ग्राउण्ड म पंजाबी समाज द्वारा आयोजित समारोह में रात्रिा साढे सात बजे शामिल होगी और रात्रि विश्राम बीकानेर में करेगी। वे १५ अप्रेल को सुबह ७.५० पर नाल हवाई अड्डे से मदुराई के लिए प्रस्थान करेंगी।
सामाजिक समरसता के प्रेणास्त्रोत एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की ११८ वीं जयन्ती पर आयोजित राज्य स्तरीय समरसता रैली की तैयारियों का जायजा सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेन्द्र राठौड व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मदन दिलावर ने लिया। रैली सोमवार को आयोजित होगी।
सादुल कल्ब मैदान में रविवार को सरमरसता रैली का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। सार्वजनिक निर्माण मंत्री राठौड व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के साथ भारतीय प्रशासनिक, भारतीय पुलिस सेवा तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, रोशनी, यातायात, बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग श्रीमती मोलिविका पंवार,सामान्य प्रशासन सचिव तपेश पंवार,संभागीय आयुक्त ललित मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक हवासिंह घुमरिया ने व्यवस्था बाबत निर्देश दिये।
राठौड ने बताया कि रैली स्थल पर एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के बैठने की पृथक से व्यवस्था की गई है। रैली में बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ व बीकानेर जिलों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से हजारों लोग पहुंचेगे। मुख्य मंच को इतना ऊंचा किया गया कि रैली में आने वालों को मुख्यमंत्री दिखाई दे सकें। इसके अलावा दस एल.सी.डी. बडे स्क्रीन भी लगाए गए है।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने बताया कि मुख्य मंच के अलावा दो मंच और बने हैं। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री व मंत्राीमण्डल के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि लोहे से बने पांडाल की ऊंचाई मध्य में २० फीट व छोर में आठ फीट है। डबल कोटेड इस पांडाल में हवा व रोशनी की समुचित व्यवस्था रहेगी। पांडाल में १२५ के.वी.ए. के तीन जनरेटर, ६० हैलोजन लाइट, ९० मैटल हैड लाइट, ८० झाड फानूस, ७०० पंखें लगाए गए है। माइक व पेयजल आदि की भी माकूल व्यवस्था की गई है। मंच पर भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर साहब का बडा चित्रा रहेगा इसके अलावा सजावट की जाएगी। उन्होंने बताया कि समरसता रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए अनेक प्रवेश द्वार बनाए गए है। विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश द्वार अलग रहेगा। पूरे पांडाल में मैटिंग बिछाई जा रही है।
मंच निरीक्षण के दौरान दोनों मंत्री के साथ रामपाल जाट, नन्द किशोर सोलंकी, बनवारी लाल शर्मा, मानसिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद बीकानेर भानू व्यास, पार्षद किशोर आचार्य, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, रमेश यादव थे।
Current and upcoming missions to Mars hope to find some sign of past or present life in martian soil., Berincats (28/06/2003)
SanDisk Corp. agreed to buy wireless MP3 player pioneer MusicGremlin for an undisclosed sum. MusicGremlin, launched in 2003, built players called Gremlins that can download music from an accompanying subscription service directly, without the need for a personal computer, and allowed customers to share their songs with other Gremlin users., advapengarp (28/06/2003)