दो सूत्री मांगो के लिए धरना, विधायक का फूंका पुतला
सूरतगढ, 13 अप्रेल। युवा वाल्मीकि संघर्ष समिति का दो सूत्री मांगों के समर्थन में बेमियादी धरना रविवार को 9 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंककर विरोध जताया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक चांगरा व महामंत्री मनिन्दर सारसर के नेतृत्व में पुतले के साथ सफाई मजदूरों का जुलूस धरना स्थल से रवाना हुआ, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक
पहुंचा। जहां प्रदर्शन के 8 माह बाद समिति की नूरी व संतोष ने पुतले को आग लगाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अगर सफाई कर्मियों की भर्त व ठेकेदारी प्रथा बन्द नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष सुरेश कौल, प्रेमसिंह सूर्यवंशी, महेन्द्र जाटव, भाजपा महिला मोर्चा की शकुन्तला देवी, बजरंग दल के कपिल फूलका, भारतीय जनशक्ति पार्टी के उमाशंकर शर्मा, शिव सेना के किशन पारीक, युवक कांग्रस के जिला सचिव संजीव शर्मा, कांग्रेस के प्रभुलाल सैन आदि भी उपस्थित थे।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
सूरतगढ, 13 अप्रेल। सेठ सुखलाल चौपडा मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को चौपडा धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें जगदम्बा धर्मान्ध नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई। शिविर में 71 रोगियों के नेत्रों की जांच की गई तथा 12 मोतियाबिन्द के रोगियों को जगदम्बा धर्मान्ध नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई। शिविर में 71 रोगियों के नेत्रों की सामान्य जांच गई तथा 12 मोतियाबिन्द के रोगियों को जगदम्बा नेत्र चिकित्सालय भिजवाया गया जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में जगदम्बा धर्मान्ध नेत्र चिकित्सालय की टीम में बलराम जलंधरा, ओम प्रकाश, देवेन्द्र शर्मा, पवन जाखड, पवन कुमार ने अपनी सेवाएं दी। वहीं सुन्दरलाल सिरोहिया व छगनलाल शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
नगर युवक कांग्रेस की वार्ड कार्यकारिणी का गठन
सूरतगढ, 13 अप्रेल। नगर युवक कांग्रेस की बैठक रविवार को वार्ड नं. 18 में नगर अध्यक्ष धन्नाराम स्वामी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में सर्व सम्मति से वार्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वार्ड अध्यक्ष करणीसिंह शेखावत को नियुक्त किया गया। विस्तृत कार्यकारिणी में महासचिव रोहित छिम्पा अध्यक्ष हरिओम शर्मा व लक्ष्मी नारायण, सचिव मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री आशीष स्वामी, प्रचार मंत्री जयपाल व रमेश तथा कोषाध्यक्ष महावीर गोयल को बनाया गया है। सुभाष चन्द्र शर्मा, कालूराम सैन, सोहनसिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस मौके पर नगर महासचिव रमेश स्वामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत के लिए सक्रिय भूमिका अदा करनी है। बैठक में नगर अध्यक्ष धन्नाराम स्वामी, नगर उपाध्यक्ष निर्मल पारीक, महासचिव रमेश स्वामी, गुरमीत सिंह, मोहन स्वामी, राहुल शर्मा, रवि राठौड, मलकीतसिंह, राजू सुथार, महेन्द्र गिरी, संदीप, मंगतुराम स्वामी, प्रमोद, हैप्पी सिंह, बजरंग सिंह, गौरव कार्यकर्ता मौजूद थे।
डांस प्रतियोगिता में मुस्कान छाबडा प्रथम
सूरतगढ, 13 अप्रेल। इण्डियन म्यूजिकल ग्रुप में शिशु निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल प्रांगण में डांस प्रतियोगिता 2008 का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद जगदीश मेघवाल व विशिष्ट अतिथि विष्णु शर्मा एडवोकेट थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माला व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम मुस्कान छाबडा, द्वितीय सिमरण व तृतीय समदिशा रही। इसी तरह, सीनियर वर्ग में प्रथम, शिव मूर्ति, द्वितीय व पवन और आशीष संयुक्त रूप से तृतीय रहे। निर्णायक मण्डल में साजिद खान व सबीना बानो थे। इण्डियन ग्रुप के निदेशक कुलदीप राय बोहरा ने कहा कि आगामी माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश जगरवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जसवंत सिंह ने किया।