श्रीगंगानगर, (लक्ष्मीकान्त शर्मा)। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग ने शस्त्र लाइसेंस प्रकरण के आरोप में नौ व्यक्तियों की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इसी प्रकरण में दो व्यक्तियों महेन्द्रसिंह व दीदारसिंह को 16 जून तक अंतरिम जमानत दी गई। इन्हें 22 मई तक स्पैशल ऑप्रेशन गु*प के समक्ष पेश होने के निर्देश न्यायाधीश ने दिए हैं। आज अग्रिम जमानत पाने वालों में अहमदनूर, रामराज, मोहम्मद अकरम, रामसिंह, अमृतपाल व जगदीश शामिल है। अग्रिम जमानत याचिका पेश करते समय इनके वकीलों ने अदालत को बताया था कि ये सभी अपने हथियार व लाइसेंस जमा करवा चुके है तथा इन सभी ने स्पैशल ऑप्रेशन ग्रुप के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर अपने बयान भी दर्ज करवा दिये हैं। इस आधार पर अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई।