KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


बांसवाडा में ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं साधना प्रशिक्षण शिविर १ से १० जून तक
13 May 2008

११ से १५ जून तक पीताम्बरा एवं श्रीविद्या महानुष्ठान


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बांसवाडा,  पीताम्बरा परिषद की ओर से बांसवाडा शहर के वनेश्वर शिवालय के समीप गायत्री मण्डल के पीताम्बरा आश्रम में आगामी एक जून से दस दिवसीय ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं साधना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।  इसके उपरान्त ११ से १५ जून तक पीताम्बरा एवं श्रीविद्या महानुष्ठान होगा।

यह आयोजन गायत्री मण्डल के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष एवं जाने-माने प्राच्यविद्यामर्मज्ञ ब्रह्मर्षि पं. महादेव शुक्ल के सान्निध्य में होगा। प्रसिद्ध कर्मकाण्डी पं. भालचन्द्र शुक्ल इस शिविर के मुख्य संयोजक होंगे।

यह निर्णय पीताम्बरा परिषद की मंगलवार को पीताम्बरा आश्रम में सम्पन्न बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता ब्रह्मर्षि पं. महादेव शुक्ल ने की। बैठक में पं. भालचन्द्र शुक्ल, पं. कुंजबिहारी आचार्य, पं. विनय भट्ट, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. नरेन्द्र आचार्य, पं. चन्द्रकान्त मेहता, पं. गिरीश जोशी, पं. कन्हैयालाल जोशी, पं. अंकित त्रिवेदी आदि ने हिस्सा लिया।

हर कोई जिज्ञासु ले सकेगा प्रशिक्षण
पीताम्बरा परिषद के संयोजक पं. दिनेश भट्ट ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस शिविर में जिज्ञासुओं को संध्यावंदन, सस्वर रूद्राभिषेक, दुर्गा सप्तशती, पंचांग विश्लेषण, प्रारंभिक ज्योतिष ज्ञान, आसन-प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, योग मार्ग, वास्तु विद्या, स्वर साधना, कर्मकाण्ड विधियों, यज्ञ विधि, सामूहिक गायत्री, नवार्ण, महामृत्युंजय, नवग्रह मंत्र आदि का जपानुष्ठान होगा। इसमें १२ वर्ष से ऊपर की आयु के कोई भी जिज्ञासु हिस्सा ले सकेंगे। शिविरार्थियों को इन सभी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ निष्णात विद्वानों द्वारा दिया जाएगा।

महिलाओं का साधना समूह भी होगा
ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं साधना शिविर में महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी। इन जिज्ञासु महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर साधना समूह बनाया जाएगा। इसके अन्तर्गत साधिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं साधना विधियों में दक्ष किया जाएगा और बाद में इनके माध्यम से विभिन्न अनुष्ठान एवं यज्ञ-यागादि संपादित कराए जाएंगे।
इसी प्रकार पीताम्बरा एवं श्रीविद्या की साधना करने वाली महिलाओं को दश महाविद्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी और बगलामुखी एवं ललिता देवी की पूजा पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला समूह के लिए ज्योतिषी श्रीमती रंजना शुक्ला प्रशिक्षण संयोजिका होंगी।

रोजाना होगा व्याख्यान, प्रवचन व सत्संग
शिविर के अन्तर्गत व्याख्यानमाला होगी। इसमें प्रतिदिन प्राच्यविद्याओं में से एक महत्त्वपूर्ण विषय पर विद्वान वक्ताओं का व्याख्यान होगा। शिविर में संत-महात्माओं और महन्तों के प्रवचन भी होंगे। इनके साथ ही सामूहिक संकीर्तन एवं सत्संग के आयोजन निर्धारित किए गए हैं।

ग्यारह से पन्द्रह जून तक महानुष्ठान
शिविर के उपरान्त ११ से १५ जून तक पीताम्बरा एवं श्रीविद्यासाधना का महानुष्ठान शिविर होगा। इसमें साधना विशेषज्ञों के निर्देशन में बगलामुखी एवं श्रीविद्या साधना का सांगोपांग प्रशिक्षण एवं अनुष्ठान होगा।

महानुष्ठान शिविर की पूर्णाहुति १५ जून को पीताम्बरा एवं श्रीविद्या महायज्ञ के साथ होगी। इस शिविर में साधकों द्वारा पीताम्बरा एवं श्रीविद्या से संबंधित महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान सामूहिक रूप से किए जाएंगे। इसमें श्रीयंत्र एवं पीताम्बरा यंत्र की आवरण महापूजा होगी। श्रीविद्या के साधकों को प्रतिष्ठित श्रीयंत्रों का वितरण किया जाएगा।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Astrology

Pelagian Dictionary

ज्योतिष
कर्मकाण्ड
एवं
साधना
प्रशिक्षण
शिविर

१०
जून
तक


Comments to this News

Namste ji i am pt kk sharma frome sonipat (hariyana)phone namber 9996049729.9466203169 i want manbarship for you, kk sharma (6/28/2003)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Jab we met


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares