खनिज उद्योग को बढावा देने के लिए खनन पटटे स्वीकृत होंगे
13 May
2008
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, राज्य में स्थित प्लास्टर आफॅ पेरिस निर्माताओं को खनिज जिप्सम की नियमित आपूर्ति करने तथा खनिज आधारित उद्योग को बढावा देने के लिए केप्टिव माइन्स खनिज जिप्सम का खनन पटटा स्वीकृत करने का निर्णय लिया हैं ।
जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि खनन विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार उद्योग विभाग द्वारा आवेदक का पंजीयन किया जाएगा। खनन पटटा ४ हेक्टेयर के कम क्षेत्राफल का नही होगा, केप्टिव माइन्स स्वीकृत किया जा सकेगा, आवेदक का राज्य में स्वयं का प्लास्टर ऑफ पेरिस निर्माण का उद्योग स्थापित हो या खनन पटटे के संविदा निष्पादन की तिथि से दो साल की अवधि में उद्योग स्थापित कर लिया जाए। इसके अलावा खनिज जिप्सम पर एमएमडीआर एक्ट, १९५७ के शिडयूल में निर्धारित रायल्टी के अतिरिक्त समय -समय पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार राशि पटटाधारी को देनी होगी।
|