डूंगरपुर १३ जून/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री कनकमल कटारा १५ जून से जिले के दौरे पर आ रहे हैं।
जिला कलेक्टर नीरज के पवन ने बताया कि श्री कटारा १५ जून सायं ७:३० पर उदयपुर से प्रस्थान कर रात्रि १० बजे सागवाडा पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री १६ जून को प्रातः १०:३० पर सागवाडा से प्रस्थान कर ११ बजे वलोता पहुंचेंगे जहां वे नवक्रमोन्नत रा.मा.वि. का उद्घाटन करेंगे। वे वलोता से सागवाडा पहुंचेंगे। मंत्री इसके उपरान्त रात्रिा ८:३० सागवाडा से प्रस्थान कर ९ बजे खडगदा पहुंच सेवक समाज के यज्ञोपवित्र संस्कार कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे वहां से सागवाडा पहच रात्रि विश्राम करेंगे।
उन्हने बताया कि श्री कटारा अगले दिन १७ जून को प्रातः सागवाडा से मावली पहुंचेंगे एवं वहां से लौटकर रात्रि विश्राम सागवाडा करेंगे। मंत्री के १८ व १९ जून के कार्यक्रम आरक्षित हैं।
वे २० जून प्रातः ५ बजे सागवाडा से माउंट आबू के लिए प्रस्थान करेंगे व अगले दिन लौट कर रात्रि विश्राम सागवाडा में करेंगे।
कलेक्टर पवन ने बताया कि मंत्री २२ जून दोपहर २ बजे सागवाडा में त्रिवेदी ब्राह्ममण समाज के सम्मेलन में भाग लेंगे। वे वहां से सायं ४ बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।