मेट को हटाया, सूचना भेजने में शिथिलता पर १६ सचिवों को नोटिस जारी किए डूंगरपुर १३ जून/ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास ने पंचायत समिति बिछीवाडा की ग्राम पंचायत सुन्दरपुर, सुरपुर, करोली में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना-राजस्थान एवं सूखा प्रणत क्षेत्रा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति बिछीवाडा में विभिन्न योजनान्तर्गत अपूर्ण कार्यो एवं बकाया उपयोगिता प्रमाण पत्रा/पूर्णता प्रमाण पत्रा की समीक्षा भी की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपने नियमित दौरे में सूखा प्रणत क्षेत्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत जलग्रहण परियोजना सुन्दरपुर का निरीक्षण किया । मौके पर ट्रेन्चों में पौधे एवं घास नही पाई गई। इस पर सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये कि वे इस क्षेत्रा में घास एवं पौधारोपण करावें तथा इसकी सुरक्षा हेतु चौकीदार की व्यवस्था करावे । उन्होंने १५ दिन उपरान्त इस जलग्रहण कार्य की प्रगति का जायजा लेने की बात भी कही।
उन्होंने सुरपुर पंचायत के तहत भीलवटा चैकडेम का भी निरीक्षण किया। यहां पर प्रातः ९ बजे कार्य बन्द पाया गया। वहाँ उपस्थित श्रमिकों ने बताया कि कार्य ११जून से ही बन्द है एवं उक्त कार्य कार्य समय ९.१० ए.एम. से ५.०० पी.एम. तक है। इस पर मेट के घर से मस्टरोल्स मंगवाकर समस्त श्रमिकों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। मेट ने बताया कि कार्य ४ जून से प्रारम्भ किया गया है। किन्तु मस्टररोल में १ से ३ तारीख के कॉलम खाली छोडे हुए थे किन्तु दिनांक १ से ३ तक के कॉलम के अंत में मस्टरोल में १७ श्रमिकों मे से १७ श्रमिक की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इस अनियमितता के लिए उन्होंने मेट बंशीलाल/मोगजी को तुरन्त हटाते हुऐ वहाँ उपस्थित तेजपाल/जीवनप्रकाश कोटेड को मेट नियुक्त किया गया एवं निर्देशित किया कि वे तुरंत इस कार्य को प्रारम्भ करावें। सचिव द्वारा यह बताने पर कि वर्तमान में ग्राम पंचायत में कोई कार्य स्वीकृत नहीं है, पर सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियन्ता को निर्देशित किया कि इस ग्राम में नये कार्य के प्रस्ताव तैयार कर जिला परिषद अविलम्ब भिजवावे व १६ जून से ही कार्य प्रारम्भ करावें।
उन्होंने नवाडेरा सीमा से गांगडी नदी तक ग्रेवल सडक का भी निरीक्षण किया। यहां मौके पर १७६ श्रमिकों में से १३६ श्रमिक उपस्थित पाये गये। अनुपस्थित श्रमिकों के मस्टररोल में अनुपस्थिति दर्ज की गई। मौके पर गिरधारीसिंह बैलदार से जानकारी करने पर निरीक्षण पंजिका मौके पर नहीं पाई गई। इसी प्रकार छाया व पालना की व्यवस्था नहीं होने पर उचित व्यवस्थाओं के लिए निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने करौली के बडगाफला में चारागाह विकास एवं पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के तहत स्वीकृत इस कार्य में मौके पर स्वीकृत ५० श्रमिकों में से ४९ श्रमिक उपस्थित पाये गये। मौके पर छाया, पालना की व्यवस्था नहीं पाई गई। जॉब कार्ड के अवलोकन करने पर फोटो नहीं पाये गये। निरीक्षण पंजिका का अभाव मिला। ग्राम पंचायत करौली में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत संधारित अभिलेखों का निरीक्षण भी किया गया। सहायक सचिव को निर्देश दिये कि प्रपत्रा ६ एवं प्रपत्रा ८ दोनों ही एक ही पत्राावली में संधारित किऐ जावें एवं प्रपत्राों की पूर्ण पूर्ति की जावे। वार्ड पंच (वार्ड नम्बर-६) श्री धनजी/कचरा से रोजगार गारन्टी योजना एवं केशवबाडी के लाभ से कि्रयान्वयन एवं भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी चाही गई। विकास अधिकारी को वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।