हनुमानगढ , १३ जून। प्रतिभावान खिलाडयों को वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण देने के लिए छात्राावास योजना का संचालन होगा। जिला खेल अधिकारी श्री एम.एस.बराड ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा प्रतिभावान खिलाडयों को वर्ष पर्यन्त एक स्थान पर रखकर उनका खेल का वैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षण देने के लिए छात्राावास योजना संचालित कर रही है।
उन्हने बताया कि इसके लिए जयपुर छात्राावास में एथलेटिक्स, तीरंदाजी व वालीबॉल के खिलाडी व पूर्व की भांति जैसलमेर में बास्केट बॉल के खिलाडयों का छात्राावास सेचालित होगा। जयपुर छात्राावास में प्रत्येक खेल में १०-१० बालकों का चयन होगा। इस छात्राावास में ३० चयनित खिलाडयों को रखा जाएगा। जबकि जैसलमेर खेल छात्राावास में २० खिलाडयों को रखा जाएगा। श्री बराड ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए १३ से १५ आयु वर्ग के बालक ही आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेलकूद अधिकारी कार्यालय से सम्फ किया जा सकता है।