डे -केयर सेंटर में ३३ प्रतिशत स्थानों पर महिलाओं का प्रवेश मिलेगा
13 Jul
2007
हनुमानगढ १३ जुलाई। वृद्धावस्था में वृद्ध लोगों के जीवन को उमंगपूर्ण बनाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य भक्त श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम नियम तथा वृद्धाश्रम संचालन नियम २००६ में संशोधन किया है। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि संशोधन के अनुसार भक्त श्रवण कुमार सेवा आश्रम ( डे -केयर सेंटर ) में ३३ प्रतिशत स्थानों पर वृद्ध महिलाओं को प्रवेश दिए जाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही इन केन्द्रों के अंशकालीन पदों पर यथासम्भव वृद्ध पुरूष व महिलाओं को ही प्राथमिकता के आधार पर रखा जाएगा।
|