बीकानेर, पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने आज 108 सेवा कमिर्यो द्वारा की जा रही लापरवाही के मूद्दे को लेकर एडीएम को आज एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे उन्होने कहा कि 108 एम्बुलेंस सूविधा पूरे राजस्थान में सेवा कर रही है, लेकिन लगता है इस सेवा का जिला प्रशासन एवं अन्य किसी विभाग का कोई नियन्त्रण नहीं है। और इसी कारण अगर कोई समस्या इनके खिलाफ हो तो जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी जवाब नहीं देता। 108 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों ने पिछले दिनो अपनी माँगो को लेकर हडताल थी जिसका कोई औचित्य नही बनता। शर्मा ने कहा कि यह सेवा आम जनता के लिए महत्वपूर्ण है। और इनकी हडताल से काफी रोगियों को भयंकर परेशानी का सामना उठाना पडता है। पत्रकारों से से रूबरू होते शर्मा ने कहा की 108 एम्बुलेंस द्वारा सडक दुर्घटनाओं व अन्य घटनाओं में किसी भी प्रकार का प्रथम रिलिफ उपचार नहीं दिया जाता है। जबकि यह बताया गया है कि जब मरीज को 108 एम्बुलेंस सेवा से अस्पताल लेकर जाए तो उसकों प्रथम रिलिफ पहुंचाया जाए। लेकिन ऐसा नहीं होता है। सिर्फ मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाता है। उन्होनें उन्होने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आये है जिनमे कुछ ही दिन पहले गजनेर रोड पर एक सडक दुर्घटना हुई। लेकिन 108 एम्बुलस सेवा वहां नहीं पहुंची। जबकी नयाशहर थाने के पास 108 सेवा 24 घण्टे खडी रहती है।