बीकानेर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर उसका निस्तारण करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ठ करवाने के प्रान्तव्यापी आन्दोलन के तहत सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रर्दशन कर एडीएम को ज्ञापन दिया। संगठन मंत्री रवि आचार्य व प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर हर्ष के नेतृत्व में दिया गया। पत्रकारों जानकारी देते हुए जिला मंत्री श्रीवल्लभ पुरोहित ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगे केन्द्र के समान पे बैण्ड व ग्रेड पे देने, वेतन विसंगतियों को दूर करके नियुक्ति तिथि से एसीपी का लाभ देना, पंचायत राज के शिक्षकों को शिक्षा विभाग में लेना तथा प्रारम्भिक शिक्षा के शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा में लगाने, सभि विषयों की डीपिसी करवाने, संगठन के प्रदेश मंत्री रवि आचार्य ने बताया की शिक्षकों कि मुख्यमंत्री से मांग है कि शिक्षकों के वेतनमान में रही व्यसंगति को दूर करके न्यायोचित मांगो को मान कर शिक्षको में फैल रहे असन्तोष को दूर करे। चन्द्रशेखर हर्ष ने बताया कि नवविकसित कॉलोनियों में स्कुल खोलने का प्रस्ताव पूर्वी सरकार ने दिया था। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कई विधालयों में शारीरीक शिक्षको अभाव में शारीरीक शिक्षा का पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं होने से छात्रो के हितो को नुकसान होता है।
Multi-functional day planner and personal organizer with thought through quick note editing and structuring system. Store plans, reminders, and continuous/repetitive events. Run from a flash drive. Pro version also available.