बीकानेर, वैट के विरोध में सोमवार को व्यापार के 14 संगठनो ने राज्यव्यापी हडताल की इसके विरोध में इलेक्ट्रिक ट्रेक एसोसियेशन की दूकानें 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी। विरोध यात्रा के बाद इलैक्ट्रिक ट्रेड एसोसियेशन सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। एसोसियेशन के सचिव राजीव रांका, महामंत्री दिलिप कुमार पारीख ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 8 जुलाई 2009 को राज्य सरकार के बजट अभिभाषण में 12.5 प्रतिशत वैट दर को समाप्त करके 14 प्रतिशत की श्रेणी कायम की है। यह आमजन के हित में नहीं है। जिससे महगांई और बढेगी। आमजन के हितों को दरकिनार करते हुये सिर्फ राजस्व बढाने के लिए १.५ प्रतिशत की बढोतरी की है। यह वैट कानून की मूल भावना के विपरित घोषणा है जबकि वैट की मूलभावना सभी राज्यों में सामान वैट कर का होना था। परन्तु कुछ क्षणिक हित हेतु आमजन पर यह भार डालना न्यायोचित नहीं है। तर्कसगंत नहीं है। प्रत्येक ३ माही रिर्टन पर 10/-प्रतिदिन पेनल्टी को बढाकर 100/-प्रतिदिन करना भी व्यापारियों के हित में नहीं है।
व्यापारियों में रही आपसी तालमेल की कमी
बीकानेर, बजट वैट दरों की बढोतरी के विरोध में फोर्टी के आहान पर सोमवार को राज्यव्यापी 14 संगठनो की हडताल में बीकानेर व्यापार मंडल शामिल नहीं हुआ। मंडल के सचिव कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि बीकानेर व्यापार मंडल को फोर्टी के और से कोई अधिकृत सुचना नहीं है। बोथरा के अनुसार व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधियों व सहयोगी संस्थाओ के साथ बैठक कर उनकी सहमति लेना आवश्यक है सूचना नही होने के कारण ऐसा नही हो पाए। इस कारण मंडल हडताल में शामिल नहीं हुआ।