वेट दरों व वेट कानून की विसंगतियों के विरूद्ध २० व २१ अगस्त को सम्पूर्ण राजस्थान बंद
वेट दरों व वेट कानून की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर व्यापार व उद्योग के राज्य व्यापी संगठन फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्रीज व उनके द्वारा गठित 64 राज्य व्यापी संगठनों ने राजस्थान 20 व 21 को सम्पूर्ण राजस्थान बन्द रखने की निर्णय लिया गया है।
महासमिति राजस्थान सकल उद्योग व्यापार संघर्ष समिति द्वारा पिछले कई माह से राज्य सरकार को मावा, गेह, नमकीन, बिजली के सामान, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस इत्यादि पर वेट की दरों को पडौसी राज्य की दरों के अनुसार कम करने व वेट कानून की विसंगतियों को ठीक करने, विशेष कर राज्य के बाहर से माल मंगवाने व भेजने के लिए लागू किये गये फार्म संख्या 47 व 49 जिसके कारण राज्य के उद्योग व व्यापार को चलाना दूभर हो गया है, को रद्द करने व फार्म 7 व 8 में नये जोडे गये शिड्यूल व क्रम संख्या के प्रावधान हटाने के की मांगे रखी गई है।
राजस्थान सकल उद्योग व्यापार संघर्ष समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति मे बताया गया कि २०-२१ अगस्त को दो दिन के सम्पूर्ण राजस्थान बंद के सांकेतिक बंद का निर्णय लिया है तथा समस्त व्यवसाय व उद्योग दोनों दिन सम्पूर्ण बंद रहेंगे व बंद में समस्त ट्रांसपोर्ट की चक्का जाम रहेगा, राज्य के समस्त पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे, समस्त उद्योगों में उत्पादन बंद रहेगा, समस्त बाजार व ऊन, फल, सब्जी व अनाज सहित सभी मंडियां बंद रहेगी।
बन्द के दौरान आवश्यक सेवाऐं चालु रहेगी।