वीरवर दुर्गादास राठौड मूर्ति का लोकार्पण
बीकानेर,13 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुधवार को यहां वीरवर दुर्गादास राठौड मूर्ति का लोकार्पण किया। दुर्गा दास चौराहे पर आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय समारोह में मूर्ति का लोकार्पण एवं जयन्ती समारोह का शुभारम्भ किया।
महन्त सोमगिरि महाराज के सानिध्य में आयोजित समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने वीरवर दुर्गादास राठौड.के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मानवीय मूल्यों का रक्षक,स्वतंत्रता का अद्भुत सेनानी,नैतिक मूल्यों का पक्षधर,शौर्य अनुशासन एवं त्याग की मूर्ति बताते हुए उनके कृतित्व को प्रेरणादायी बताया।
क्षत्रिय सभा एवं क्षत्रिय ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. लक्ष्मण सिंह राठौड ,शिक्षाविद् अचल सिंह राजावत,नगर
परिषद के पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष भीम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर आबकारी एवं पर्यटन मंत्री देवी सिंह भाटी,राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष मानिक चन्द सुराना,लेपि्*टनेंट जनरल चिमन सिंह सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्रीमती राजे ने अष्टधातु की वीर दुर्गादास की मूर्ति का विधिवत लोकार्पण किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री का समारोह स्थल पर पहुंचने पर परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया।
कैप्टन चन्द्र चौधरी की मूर्ति का अनावरण
श्रीमती राजे ने म्यूजियम चौराहे के पास कैप्टन चन्द्र चौधरी की मूर्ति का अनावरण भी किया। उन्होंने दिवंगत शहीद के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर जल संसाधन मंत्री सांवर लालजाट सहित राज्य मंत्री मंडल के अन्य सदस्य, गणमान्य नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे।
गौरव पथ का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने बुधवार को गौरव पथ का लोकार्पण किया। म्यूजियम चौराहा से हल्दी राम प्याऊ तक बने इस चार लाइन के रास्ते के बीच डिवाडर बनवाया गया।