बीकानेर। सावन बीत जाने के बाद भी पड रही भीषण गर्मी ने जहां लोंगों का बेहाल कर रखा है वहीं जोधपुर वितरण निगम ने विद्युत कटौती करके गर्मी में और अधिक गर्मी का एहसास करा दिया है। निगम द्वारा सुबह एवं सायं दो-दो घंटे की कटौती की मार से आमजन के साथ दुकानदार व गृहणियों का हाल तो बेहाल है। विद्युत कटौती से निजात पाने के लिए महिलाएं घर के आगे बैठकर समय व्यतीत करती हैं दुकानदार तो हाथ पर हाथ रखकर निगम को कोसता रहता है जहां सुबह कटौती से कार्यालयों पर काम पर जाने वाले कर्मचारियों का भी हाल बेहाल नजर आता वे भीषण गर्मी के साथ यह कटौती कोढ में खाज का काम कर रही है लोगों को दो घंटे की कटौती का इंतजार में एक-एक पल निकालना दुर्भर होता है।