निःशक्तजन शिविर 19 से
13 Aug
2009
बीकानेर। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीकानेर द्वारा निःशक्तजनों को मेडिकल बोर्ड द्वारा निःशक्तता प्रमाण पत्र, रोडवेज, रेल पास तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं छात्रवृति, विवाह पर अनुदान, मोबाइल कियोस्क, उपकरण सहायता, आर्थिक सहायता, विश्वास योजना एवं विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित हैं इच्छुक निःशक्तजन इस शिविर में फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, निःशक्तता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, फोटो पहचन पत्र एवं आय प्रमाण पत्र आदि के दस्तावेज के साथ आवेदन बीकानेर स्थित विभाग में कर सकते हैं। शिविर तहसील कार्यालय बज्जू में 19 अगस्त, पंचायत समिति नोखा में 20, श्रीडूंगरगढ में 2 सितम्बर, तहसील कार्यालय खाजूवाला में 9, पंचायत समिति लूनकरणसर 16, नगर पालिका देशनोक 23, पंचायत समिति कोलायत 30 सितम्बर को प्रातः साढे नौ से चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
|