बीकानेर। श्री सियाणा कोडाणा भैरव भक्त समिति द्वारा संत लाल बाबाजी के सान्निध्य में एवं राजेन्द्र किराडू के आचार्यात्व में 12 अगस्त से 16 अगस्त तक पांच दिवसीय श्री सियाणा भैरव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पांचवी वर्षगांठ एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। समिति प्रवक्ता दिलीप जोशी ने बताया कि बीकानेर व फलौदी के लगभग एक हजार पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक, गणेश पाठ, सहस्त्र चंडी पाठ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लाल बाबाजी के सान्निध्य में होने वाले कार्यक्रम का मुख्य ध्येय विश्व शांति है प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल बने, विश्व में शांति कायम हो, मंदिर में सभी मूर्तियों का श्रृंगार संजीव व्यास करेंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में अमन शांति, खुशहाली, प्रगति के लिए ऐसे आयोजनों के होने से लाभ मिलता है। 13 अगस्त से 17 अगस्त तक एक हजार पंडितों द्वारा पाठयात्मक भैरव पुरश्चरण स्वर लहरी के साथ प्रातः सात बजे से डेढ बजे तथा सायं ढाई बजे से पांच बजे तक सुनाई देगी। इस पांच दिवसीय आयोजन में बीकानेर के आस पास एवं मुंबई, चैन्नई, हरियाणा, दिल्ली सहित अनेक शहरों से श्रद्धालु बीकानेर पहुंच रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर को रोशनी व पुष्पों से सुसज्जित किया गया है साथ ही पूरे बगीची सहित आस पास के क्षेत्रों में सजावट की गई है पूजन एवं श्रृंगार के लिए पुष्कर, रींगस, अजमेर आदि स्थानों से पुष्प मंगवाकर सजाया गया है। इस होने वाले आयोजन में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री एवं राजस्थान सरकार व कई बडे उद्योगपति भी शामिल होंगे।
Business plan projections for new/substantial businesses (e.g. sales $3m plus). For business plans, budgets, strategic planning, raising finance etc. Generates seven-year projections on monthly basis for three years & quarterly thereafter.